Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों अर्शदीप सिंह को टीम इंडिया में मिली जगह

Arshdeep Singh (Pic Source-X)

आज यानी 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे जबकि टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है।

टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है और तेज गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिंह का भी नाम है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें जसप्रीत बुमराह की चोट के बारे में इस समय कुछ भी नहीं पता है और यही वजह है की टीम मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह को चुना है। बता दें कि, हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी।

सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे और उन्हें बीच मैच में ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘इस समय हमें जसप्रीत बुमराह के बारे में कुछ भी नहीं पता है। हम यही चाहते हैं कि उनकी भूमिका कोई और खिलाड़ी अच्छी तरह से ले और यही वजह है कि हमने अर्शदीप सिंह को चुना है।’

मोहम्मद शमी को भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा

बता दें कि, टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। यही नहीं रिजर्व खिलाड़ी के रूप में हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत दिख रहा है। स्पिनर्स के रूप में टीम के पास वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा है। हार्दिक पांड्या को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

यह रही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा

रिजर्व: हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को मिलेगी 131 करोड़ रुपये की बम्पर राशि, BCCI ने किया ऐलान

BCCI announces INR 131 crore reward for Team India after T20 World Cup 2026 win (image via getty) बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद...

10 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ‘कुलदीप यादव किसी भी दूसरी टी20 टीम में शामिल हो सकते थे’ – स्टीवन फिन ने जीत के बाद...