Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 के लिए दुबई में लैंड होने के बाद रोहित शर्मा कुछ भूल गए, देखें वीडियो

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

अपने भूलने की यादों के लिए मशहूर भारतीय कप्तान और हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि रोहित कुछ भूल गए हैं, जिसके लिए वह सपोर्ट स्टाफ से कुछ बात भी करते हुए नजर आए।

गौरतलब है कि आज 15 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ चैंपियंस ट्राॅफी के लिए दुबई रवाना हो चुका है। इस दौरान दुबई लैंड होने के बाद रोहित की एयरपोर्ट पर टीम बस के दरवाजे पर खड़े होने की वीडियो वायरल हुई, जिसमें वह सपोर्ट स्टाफ के एक व्यक्ति से कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें Rohit Sharma की यह वायरल वीडियो

Did Rohit Sharma forget something, again? 🙂

Team India lands in Dubai. From coach GG to Virat Kohli to Hardik Pandya, everyone boarded the bus together and left tor the hotel. @toisports pic.twitter.com/e6UTSilPha

— Sahil Malhotra (@Sahil_Malhotra1) February 15, 2025

दूसरी ओर, चैंपियंस ट्राॅफी की बात की जाए तो इसकी शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई की सह-मेजबानी में हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत अपने पहले मैच में 20 फरवरी को बांग्लादेश का सामना करेगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका हाई-वोल्टेज मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा। चैंपियंस ट्राॅफी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। तो वहीं, युवा शुभमन गिल को उनका डिप्टी बनाया गया है।

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...