Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2024-25: क्रिकेट फैंस को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी कमेंट्री सुनने में भी आएगा मजा, Commentators की लिस्ट के बारे में जाने यहां

Champions Trophy 2024-25 क्रिकेट फैंस को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी कमेंट्री सुनने में भी आएगा मजा Commentators की लिस्ट के बारे में जाने यहां

Suresh Raina And Ian Bishop (Pic Source-X)

19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कमेंट्री पैनल के लिस्ट की घोषणा हो चुकी है। आगामी टूर्नामेंट के हिंदी कॉमेंटेटर की लिस्ट में भारत और पाकिस्तान के दिग्गज को शामिल किया गया है।

बता दें कि, इस लिस्ट में भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह सहित रॉबिन, उथप्पा मोहम्मद कैफ और अंबाती रायडू भी शामिल है। इस इवेंट का लाइव प्रसारण और ब्रॉडकास्टिंग का जिम्मा स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के हाथ में है। जहां इस टूर्नामेंट के लिए कमेंट्री 9 भाषाओं में की जाएगी। इसके लिए भारत और पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों को कमेंट्री पैनल में जोड़ा है। जिसमें जो अब अलग-अलग भाषाओं में इस टूर्नामेंट के मैचों की कमेंट्री करेंगे‌।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वकार युनिस, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, अंबाती रायडू, वहाब रियाज, पियूष चावला, वरुण एरॉन, जतिन सप्रू, आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, संजय बांगर, दीप दास गुप्ता को मौका मिला है।

इसके अलावा कमेंट्री पैनल में दूसरी स्थानीय भाषाओं के लिए भी दिग्गजों को शामिल किया है। जिसमें पूर्व से लेकर मौजूदा क्रिकेटर्स के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में हनुमा विहारी, अभिनव मुकुंद, एमएसके प्रसाद, आर श्रीधर, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ, वेंकटेश प्रसाद, सुनील जोशी, केदार जाधव जैसे दिग्गज हैं।

इंग्लिश कमेंट्री पैनल की भी हुई घोषणा

इंग्लिश कमेंट्री पैनल की बात की जाए तो इस लिस्ट में सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, रमीज राजा, डेल स्टेन, मैथ्यू हेडन, आरोन फिंच, नासिर हुसैन, इयान बिशप, साइमन डूल, दिनेश कार्तिक, वसीम अकरम, इयान स्मिथ, Michael Artherton, पोमी, शॉन पोलक, इयान वॉर्ड, Athar, मेल जोन्स, Kass Naidoo, बाज़िद खान और केटी मार्टिन को शामिल किया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच 19 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया आगामी टूर्नामेंट को जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...