Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy: 2009 संस्करण में कैसा था भारत का प्रदर्शन? जानिए पूरी कहानी

IND vs PAK Champions Trophy 2009 (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करने वाली है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से मात देकर शानदार फॉर्म दिखाया है। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के छठवें संस्करण में टीम का प्रदर्शन कैसा था-

इन टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में लिया था भाग

चैंपियंस ट्रॉफी का छठवां संस्करण 2009 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था, इसमें 8 देशों ने भाग लिया था। साउथ अफ्रीका मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई हुई थी। जबकि आईसीसी वनडे चैंपियनशिप में टॉप-7 हाईएस्ट-रैंक वाली टीमों ने अपनी जगह बनाई थी, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल था। 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया था। ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत, वेस्टइंडीज और ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका था।

ग्रुप स्टेज राउंड के बाद बाहर हो गया था भारत

ग्रुप स्टेज राउंड में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 54 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। टीम का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हुआ था। टीम ने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से शिकस्त दी। लेकिन टीम तीन मैचों में एक जीत और तीन अंकों के साथ ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर ही जगह बना पाई, जिसके चलते सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने 2009 संस्करण में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार टाइटल जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में भारत का स्क्वॉड-

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, दिनेश कार्तिक, प्रवीण कुमार, अमित मिश्रा, अभिषेक नायर, आशीष नेहरा, युसूफ पठान, ईशांत शर्मा, आरपी सिंह, विराट कोहली

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...