Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, एक नाम चौंकाने वाला

Champions Trophy में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, एक नाम चौंकाने वाला

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी की 2025 की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है और 2017 के बाद पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी और अगर वह सेमीफाइनल/फाइनल में पहुंचते हैं तो वह मुकाबले भी दुबई में ही होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी में अगर बल्लेबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है, वहीं सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो चार बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी में तीन-तीन शतक लगाए हैं। इन चार बल्लेबाजों में दो भारतीय का नाम भी शामिल है। 1998 से लेकर 2017 तक भारत की तरफ से 6 बल्लेबाजों ने आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कम से कम एक शतक लगाया है।

इस आर्टिकल में हम आपको उन बल्लेबाजों के नाम बताएंगे, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाई है।

Champions Trophy: पांच बल्लेबाज जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

5) रोहित शर्मा – 1 शतक Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मैच में एक शतक की मदद से 481 रन बनाए हैं। रोहित ने इसके अलावा चार अर्धशतक भी जड़ा है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 129 गेंदों में 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यही उनका एकमात्र शतक है।

4. वीरेंद्र सहवाग – 1 शतक

वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मैच में एक शतक की मदद से 389 रन जुटाए हैं। सहवाग के नाम एक शतक के साथ-साथ दो अर्धशतक भी दर्ज हैं। 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाफ 104 गेंदों में 126 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

3. मोहम्मद कैफ – 1 शतक

मोहम्मद कैफ ने अपने पूरे करियर में चैंपियंस ट्रॉफी में 8 मैच खेले और उसमें उनके नाम एक शतक मौजूद है। कैफ ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 112 गेंदों में 111 रनों की नाबाद एवं मैच विनिंग पारी खेली थी और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

2. सौरव गांगुली – 3 शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 13 मैच में उन्होंने कुल 3 शतक लगाए। गांगुली ने 2000 के आईसीसी नॉकआउट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

फाइनल में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी लेकिन उस मैच में भारतीय टीम को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2002 चैंपियंस ट्रॉफी में सौरव गांगुली ने 109 गेंदों में 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी और वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 192 रनों की जबरदस्त साझेदारी निभाई थी।

1. शिखर धवन – 3 शतक

भारत की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 10 मैचों में 701 रन बनाए थे और उनके नाम सबसे ज्यादा तीन शतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। धवन ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 94 गेंदों में 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 107 गेंदों में 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 128 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन उस मैच में भारतीय टीम को 321/6 का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ऑकलैंड में कुछ इस प्रकार हैं भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे स्टैट्स 

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद, अब पांच मैचों की वनडे सीरीज...

AUS vs ENG 2026: व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, 18 महीने बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी

AUS vs ENG 2026: Australia recall Mahli Beardman in their squad for England series (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज के लिए एक नई वाइट-बॉल...

NZ vs IND 2026, ODI Series: 3 बल्लेबाज जिन पर टिकी होंगी फैंस की नजरें

NZ vs IND 2026, ODI Series: Top 3 Batters to Watch (image via getty) टी20आई सीरीज में कड़े मुकाबले के बाद, जिसमें भारत ने 3-2 से जीत हासिल की, अब...

NZ vs IND 2026: ODI सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका! चोट के कारण मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र बाहर

NZ vs IND 2026: Mark Chapman and Rachin Ravindra ruled out of NZ vs India ODI series (image via getty) भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल...