
Team India (Photo Source: X)
भारतीय टीम ने पिछले साल जून में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। टीम ने पूरे 11 साल बाद किसी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इस टूर्नामेंट में भी शानदार खेल दिखाकर ट्रॉफी घर लाएगी।
भारत 19 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने कैंपेन की शुरुआत करेगा। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण में टीम का प्रदर्शन कैसा था-
मोहम्मद अजहरुद्दीन थे भारत के कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 1998 में खेला गया था, जिसे उस वक्त आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी का नाम दिया गया था। इस संस्करण में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत की कप्तानी की थी। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में 9 टीमों (टेस्ट प्लेइंग नेशन) के बीच खेला गया था।
भारत ने क्वार्टर-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था
टूर्नामेंट सीधे नॉक-आउट फॉर्मेट में आयोजित किया गया था। टॉप-8 में जगह बनाने के लिए दो देशों के बीच क्वालीफायर नॉकआउट मैच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलेंड ने जीत दर्ज कर टॉप-8 में जगह बनाई थी। टॉप-8 टीमों के बीच चार क्वार्टर-फाइनल मैच खेले गए थे, जिसमें जीत दर्ज करने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी। और फिर 1 नवंबर, 1998 को फाइनल खेला गया था।
भारत ने क्वार्टर-फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें 44 रनों से जीत दर्ज कर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद टीम सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भिड़ी, लेकिन 6 विकेट से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
चैंपियंस ट्रॉफी 1998 में ऐसा था भारत का स्क्वॉड-
मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, अजीत अगरकर, नायन मोंगिया (विकेटकीपर), अजय जडेजा, सुनील जोशी, वेंकटेश प्रसाद, जवागल श्रीनाथ, रॉबिन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण
न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!
IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!
IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

