
(Photo Source: Instagram)
BGT में टीम इंडिया की तरफ से Jasprit Bumrah शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, साथ ही ऐसा लग रहा है कि वो बाकी के गेंदबाजों का काम भी खुद ही करने में लगे हैं। जिसे लेकर अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Sunil Gavaskar ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने सिराज के योगदान को लेकर भी बात की है।
Sunil Gavaskar को बुमराह की बहुत चिंता हो रही है!
दरअसल, Star Sports के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें Sunil Gavaskar ने सिराज, हर्षित और Jasprit Bumrah को लेकर बात की है। अपने बयान में सुनील गावस्कर ने कहा कि- काफी हद तक टीम इंडिया की गेंदबाजी बुमराह पर काफी ज्यादा निर्भर करती है, सिराज अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उनको एक पारी में 5 विकेट लेने शुरू करने होंगे। अगर सिराज ऐसा नहीं कर पाते हैं तो बुमराह पर ज्यादा भार आ जाएगा, वहीं अगर 2-3 विकेट लेकर सिराज साझेदारी तोड़ते रहेंगे तो इससे बुमराह को काफी मदद होगी। हर्षित ने पर्थ में शानदार गेंदबाजी की थी और एडिलेड में वो खास नहीं रहे, वो पिंक बॉल टेस्ट मैच में लय हासिल नहीं कर पाए और वो सीखेंगे इस चीज से। आगे गावस्कर ने भी कहा कि- अगर ये दोनों गेंदबाज अपना काम सही से करेंगे, तो इससे बुमराह का भार कम हो जाएगा और वो चार या पांच ओवर के छोटे अंतराल में आ सकते हैं और अधिक प्रभावी हो सकते हैं।
Jasprit Bumrah को लेकर इस वीडियो में बात की Gavaskar ने
Watch #SunilGavaskar lay out the perfect game plan for India’s pacers to complement #JaspritBumrah. With the right support, Bumrah can become even more lethal at Gabba in #BorderGavaskarTrophy.
2 days to go for #AUSvINDOnStar 3rd Test 👉 SAT 14 DEC, 5.20 AM onwards! pic.twitter.com/uwUuXnkJSW
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 12, 2024
Jasprit Bumrah ने कुछ समय पहले ये तस्वीर शेयर की थी
A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)
दोनों टेस्ट मैचों में मिले हैं Jasprit Bumrah को विकेट
*पर्थ और एडिलेड टेस्ट मैच में Jasprit Bumrah ने की है शानदार गेंदबाजी।
*जसप्रीत बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच में लिए थे 8 विकेट, बने थे मैन ऑफ द मैच।
*तो एडिलेड में पिंक बॉल से बुमराह ने पहली पारी में कुल 4 विकेट लिए थे।
*ऐसे में ये खिलाड़ी अपना काम पूरी तरह निभा रहा है इस टेस्ट सीरीज में।
क्या तीसरे टेस्ट से हर्षित राणा होंगे बाहर?
एडिलेड टेस्ट मैच में हर्षित राणा अपनी गेंदबाजी से छाप नहीं छोड़ पाए थे, साथ ही उनका अभी ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि तीसरे टेस्ट मैच में राणा को मौका ना मिले, जिसे देखते हुए उनकी जगह आकाश दीप या फिर प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम 11 में शामिल किया जा सकता है। वैसे हर्षित राणा का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, तो कोच गौतम गंभीर के खास हैं।
IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन
14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

