
Sri Lanka Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
श्रीलंकाई टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने जा रही है। भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई को पहले टी-20 के साथ होगी। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट से एक दुखद खबर सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धम्मिका निरोशन की मंगलवार रात उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना पूर्व क्रिकेटर के अंबालांगोडा स्थित कांडा मावथा आवास पर हुई।
घटना के वक्त निरोशन पत्नी व बच्चों संग घर पर थे
कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के समय निरोशन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर ही थे। कथित तौर पर जिस व्यक्ति ने निरोशन की हत्या की, उसने 12 बोर की बन्दूक का इस्तेमाल किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बता दें कि धम्मिका निरोशन को बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों में से एक के रूप में जाना जाता था। कहा जाता है कि आयु-समूह क्रिकेट के दौरान उन्होंने फरवेज महारूफ, एंजेलो मैथ्यूज़, उपुल थरंगा जैसे क्रिकेटरों का नेतृत्व किया था। हालांकि, उन्होंने 20 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ दिया।
उन्होंने 2001 और 2004 के बीच गाले क्रिकेट क्लब के लिए कुल 12 प्रथम श्रेणी मैच और 8 लिस्ट ए मैच खेले। ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक्टिव करियर के दौरान 300 से अधिक रन बनाए और 19 विकेट लिए। निरोशन ने 2000 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया और दो साल तक कुछ अंडर-19 टेस्ट और वनडे मैचों में भी हिस्सा लिया।
भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है
पहला टी20- 27 जुलाई
दूसरा टी20- 28 जुलाई
तीसरा टी20- 30 जुलाई
पहला वनडे- 2 अगस्त
दूसरा वनडे- 4 अगस्त
तीसरा वनडे- 7 अगस्त
जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे
भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान
SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो
‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

