Skip to main content

ताजा खबर

Big Cricket League: शिखर धवन की तूफानी पारी की बदौलत नाॅर्दन चैलेंजर्स ने साउदर्न स्पार्टन्स को 6 विकेट से हराया 

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X)

Big Cricket League 2024 1st match, Northern Challengers vs Southern Spartans: बिग क्रिकेट लीग के पहले सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन का पहला मैच आज 13 दिसंबर, शुक्रवार को नाॅर्दन चैलेंजर्स और साउदर्न स्पार्टन्स (Northern Challengers vs Southern Spartans) के बीच सूरत में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर, नाॅर्दन चैलेंजर्स ने साउदर्न स्पार्टन्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की है। धवन ने मुकाबले में 43 गेंदों में 4 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 86 रनों की कप्तानी व तूफानी पारी खेली।

ICYMI: Sixes galore as Shikhar Dhawan smashed 86 off 43 balls to guide the Northern Challengers to a comfortable 6 wicket win over the Southern Spartans! 👊#BCLT20onFanCode pic.twitter.com/03yxbeIsbs

— FanCode (@FanCode) December 13, 2024

नाॅर्दन चैलेंजर्स बनाम साउदर्न स्पार्टन्स मैच का हाल

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको बताएं तो सूरत के लालभाई काॅन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना की अगुवाई वाली साउदर्न स्पार्टन्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 203 रनों का एक बड़ा स्कोर बनाया।

स्पार्टन्स के लिए सोलोमन मीर ने 47 और विकेटकीपर श्रेष्ठा ने 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रैना 49 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर रन-आउट हुए। तो वहीं अंत में अमन खान 29* और अभिमन्यु मिथुन 27* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं चैलेंजर्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुरीत सिंह, बिपुल शर्मा और रजत सिंह को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब नाॅर्दन चैलेंजर्स स्पार्टन्स से मिले 204 रनों के बडे़ टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को शिखर धवन की (86) कप्तानी पारी के दम पर 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

धवन के अलावा विशाल प्रसाद ने 13, रजत सिंह ने 18 और गुरकीरत सिंह मान ने 31 रन बनाए। तो वहीं समीउल्लाह शेनवरी 9* और बिपुल शर्मा 33* रन बनाकर नाबाद रहे। स्पार्टन्स के लिए गेंदबाजी में अस्मुत फयाद को 2 और अभिषेक सकुजा और अब्दुल रहमान को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...