Skip to main content

ताजा खबर

Big Breaking: देश में विरोध प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश तय समय से 5 दिन पहले पाकिस्तान दौरे के लिए होगा रवाना

Big Breaking: देश में विरोध प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश तय समय से 5 दिन पहले पाकिस्तान दौरे के लिए होगा रवाना

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अगस्त-सितंबर में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि टीम अब तय समय से पांच दिन पहले दौरे के लिए रवाना होगी। यह फैसला बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

12 अगस्त को पाकिस्तान के लिए रवाना होगी बांग्लादेशी टीम

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट टीम 12 अगस्त को पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण रावलपिंडी में विस्तारित अवधि (Extended Period) के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करना चाहता है।

पीसीबी ने पुष्टि की कि बांग्लादेश टीम 17 अगस्त को इस्लामाबाद जाने से पहले 14-16 अगस्त तक गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग लेगी। वहीं फिर टीम 21 अगस्त को पहले मैच से पहले 18-20 अगस्त तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

खुशी है कि BCB ने हमारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया- सलमान नसीर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सलमान नसीर ने कहा,

खेल केवल जीत और हार के बारे में नहीं है, यह सौहार्द के बारे में भी है। मुझे विश्वास है कि लाहौर में एक्स्ट्रा ट्रेनिंग सेशन खिलाड़ियों को ग्लोबल स्टेज पर अपने बेस्ट स्किल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अनुमति देगा। हमें खुशी है कि बीसीबी ने हमारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और हम 13 अगस्त को लाहौर में बांग्लादेश मेन्स क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इससे उन्हें इस्लामाबाद जाने से पहले अतिरिक्त तीन दिन और ट्रेनिंग करने के लिए मिलेंगे। 

विदेशी कोचिंग स्टाफ नहीं बनना चाहते प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा

बांग्लादेश के विदेशी कोचिंग स्टाफ ने प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बनने को लेकर आपत्ति जताई है। क्योंकि उनके एम्बेसी ने देश में राजनीतिक स्थिति के कारण यात्रा करने में प्रतिबंध लगा दिया है। BCB के एक अधिकारी ने क्रिकबज पर बात करते हुए बताया,

यात्रा प्रतिबंधों (Travel Restrictions) को देखते हुए हम उन्हें (विदेशी कोचिंग स्टाफ को) ट्रेनिंग सेशन में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। यह तथ्य कि शहर के कई पुलिस स्टेशन अभी भी काम नहीं कर रहे हैं, यह एक चिंता का विषय है। हम टीम को पहले पाकिस्तान भेजने पर काम कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...