
Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)
डेविड वॉर्नर के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद स्टीव स्मिथ ने ओपनिंग करने की इच्छा जताई थी और मैनेजमेंट ने उन्हें बैक करते हुए वह पोजिशिन भी दी। लेकिन स्मिथ अब तक ओपनिंग पोजिशिन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा टेस्ट में उन्होंने 91 रनों की पारी खेली थी, जो ओपनिंग करते हुए चार पारियों में उनका पहला फिफ्टी-प्लस स्कोर है। टेस्ट में एक ओपनर के रूप में स्मिथ का औसत 28.50 का है, जो इस फॉर्मेट में उनके 56.97 से काफी ज्यादा कम है।
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर को लगता है कि स्टीव स्मिथ को अगली टेस्ट सीरीज में चौथे नंबर पर वापस आना चाहिए, जो भारत के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज एक ओपनर के रूप में जरूर सुधार करेंगे, लेकिन स्मिथ नंबर चार पर ज्यादा अच्छा करेंगे। बता दें, स्मिथ के ओपनिंग पार्टनर उस्मान ख्वाजा को भी यही लगता है कि दिग्गज को नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए।
स्टीव स्मिथ किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं- जस्टिन लैंगर
जस्टिन लैंगर ने Cricket et al podcast पर बात करते हुए कहा,
वह हमारा सबसे महान खिलाड़ी है, महान खिलाड़ी परिस्थितियों का अनुकूलन करते हैं, वे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सबसे उपयुक्त है।
जस्टिन लैंगर ने आगे कहा,
मुझे लगता है कि यह एक स्पेशलाइस्ड पोजिशिन (नंबर 4) है। ऐसा नहीं है कि वह ऐसा (ओपनिंग बैटिंग) नहीं कर सकते। मैं उसे नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करूंगा, लेकिन फिर उन्हें इस पर काम करना होगा कि कौन नहीं खेलेगा। मुझे लगता है कि यह कैमरून ग्रीन को ऊपर लाने की कोशिश के बारे में था।
ऑस्ट्रेलिया को नवंबर से भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कंगारू टीम को घर में भारत के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी। आगामी सीरीज में टीम रोहित शर्मा एंड कंपनी को करारी शिकस्त देने के लिए बेताब है।
कप्तान पैट कमिंस ने पहले ही यह पुष्टि कर दी है कि वह पांच मैचों की सीरीज में ऑलराउंडर्स को बैक करेंगे और अगर वह कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श दोनों को टीम में रखना चाहते हैं, तो स्मिथ एक ओपनर के तौर पर ही प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

