Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मुझे शत प्रतिशत भरोसा है की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में मात देगी: चेतन शर्मा

Team India (Photo Source: Getty Images)

पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को पूरा भरोसा है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को जरूर मात देगी। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस साल के मार्च महीने से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है जबकि टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024-25 के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना होगा।

चेतन शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया पर बात करते हुए कहा कि, ‘मैं शत प्रतिशत कह सकता हूं की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराएगी। रोहित की कप्तानी में हम ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे। इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में एक बार फिर से मात देगी। हमने उनके घर में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो बार हराया है। दबाव ऑस्ट्रेलिया के ऊपर होगा। यह दबाव ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के ऊपर होगा रोहित शर्मा के ऊपर नहीं।

जब भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है हमने काफी लुफ्त उठाया है। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दौरे में भी हम लोगों ने टीम इंडिया के खेल की प्रशंसा की है। जब भी विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने कहा है कि यह काफी अच्छी सीरीज होने वाली है तो हम समझ सकते हैं कि दबाव उनके अंदर भी होगा।’

रोहित और विराट को लेकर चेतन शर्मा ने अपना पक्ष रखा

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चेतन शर्मा ने कहा कि, ‘हमें रोहित और विराट की इज्जत करनी चाहिए। यह दोनों कभी भी फॉर्म से बाहर नहीं होते हैं। इन दोनों के लिए ही हमें कभी भी गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमें इस चीज की खुशी होनी चाहिए कि यह दोनों ही खिलाड़ी अभी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और हर बार टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि विराट और रोहित ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।’

बता दें कि, टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज को 4-0 से अपने नाम करना होगा। अगर टीम इंडिया ऐसा करते में नाकाम रहती है तो उनका इस महत्वपूर्ण इवेंट के फाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...