Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ‘भले ही रोहित आए गए हों, लेकिन राहुल को टाॅप ऑर्डर में ही खेलना चाहिए’ एडिलेड टेस्ट से पहले पुजारा का बोल्ड बयान

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी के पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने 295 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। भारत पहली ऐसी टीम थी, जिसने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हराया।

तो वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। युवा यशस्वी जायसवाल ने 161 रनों की पारी खेली, तो पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली फाॅर्म में लौटे और अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 81वां शतक लगाया।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में इस मैच में ओपनिंग करने उतरे, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। मुकाबले में उन्होंने 176 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी, और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई थी।

तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच बीजीटी सीरीज का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा वापसी करने वाले हैं। हालांकि, इसके बाद भी अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि रोहित के प्लेइंग इलेवन में होने के बाद भी, राहुल को टाॅप ऑर्डर में खेलना चाहिए।

चेतेश्वर पुजारा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में होने वाले दूसरे मैच के शुरू होने से पहले, चेतेश्वर पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है, किसी कारण से अगर हम उसी बल्लेबाजी क्रम को जारी रख सकते हैं, जैसे केएल और यशस्वी ओपनिंग करते हैं, तो रोहित तीसरे नंबर पर आ सकते हैं, और शुभमन गिल पांचवें नंबर पर आ सकते हैं।

अगर रोहित ओपनिंग करना चाहते हैं, तो केएल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसके बाद कुछ नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि उसे (केएल राहुल) टाॅप ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि यह उसके खेल के अनुकूल है। मुझे आशा है कि हम इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...