Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: बीजीटी शुरू होने से पहले ही जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी से घबराए पैट कमिंस, दिया बड़ा बयान

Jasprit Bumrah and Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच शुरू होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से हो रही है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की घातक गेंदबाजी का डर सताने लगा है। सीरीज से पहले कमिंस ने बुमराह को लेकर बड़ा बयान भी दिया है। कमिंस का कहना है कि बुमराह आगामी सीरीज में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीटीजी के शुरू होने से पहले, हाल में ही आयोजित एक मीडिया काॅन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा- मैं बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं, वह शानदार गेंदबाज हैं और सीरीज में भारत के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। वह उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में काफी क्रिकेट खेला है।

दूसरी ओर, बुमराह द्वारा बीजीटी में किए गए प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने खेले गए 7 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2018-19 में हुए सीरीज में 21 विकेट लेकर सभी को चौंका दिया था। बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। देखने लायक बात होगी कि आगामी बीजीटी सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है?

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...