Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगा चुके स्टीव स्मिथ ने अपने जबरदस्त फॉर्म को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

Steve Smith (Image Credit- Twitter X)

इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में स्टीव स्मिथ ने 140 रन की धुआंधार पारी खेली और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। यही नहीं इससे पहले ब्रिस्बेन में अनुभवी खिलाड़ी ने 101 रन बनाए थे।

पिछले कुछ समय से स्टीव स्मिथ अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए थे लेकिन भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में उन्होंने धाकड़ बल्लेबाजी की और तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी। यही नहीं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शतक जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ ने दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर के 34 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

यही नहीं स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी बन गए। उन्होंने जो रूट के 43 पारी में 11 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दूसरे दिन के खेल के खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी को लेकर बड़ा खुलासा किया। स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘कभी-कभी आप गेंद को अच्छी तरह से खेलते हैं। जब मैं अपने फॉर्म में नहीं था तब लोग मेरी आलोचना कर रहे थे। हालांकि मुझे ऐसा लगा कि मैं जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहा हूं।

यही फर्क है जब आप फॉर्म से बाहर होते हैं और रन नहीं बना पा रहे होते हैं। आपको बस खुद पर भरोसा रखना चाहिए और मैं भी वही कर रहा था। मुझे खुद पर पूरा भरोसा था और इसी वजह से मैंने अपनी टीम को निराश नहीं किया।’

पैट कमिंस ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की: स्टीव स्मिथ

शानदार खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘पैट कमिंस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने मेरे ऊपर से भी बोझ हटा दिया था। जब आप 112 रन की साझेदारी अपने साथी के साथ कर रहे होते हैं तो आपको लक की भी जरूरत होती है। काफी अच्छा लग रहा है कि हम लोगों ने मैच में दबाव बनाया हुआ है।’

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 164 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 474 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...