Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 के लिए चेतेश्वर पुजारा की हुई एंट्री, ऑस्ट्रेलिया में नई भूमिका में आएंगे नजर

Cheteshwar Pujara (Photo Source: Getty)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने वाला है। टीम इंडिया के सीनियर टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। लंबे समय से टेस्ट टीम से ड्रॉप चल रहे पुजारा इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अलग रोल में नजर आएंगे। इस बार पुजारा बल्ले के साथ नहीं बल्कि माइक के साथ कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पुजारा नंबर चार पर हैं। 2018-19 और 2020-21 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, तो इसमें पुजारा की भूमिका काफी अहम रही थी। 36 साल के पुजारा ने भारत की ओर से 103 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं।

पुजारा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल मैच के बाद से भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। उसके बाद से वो लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं और अब टेस्ट में उनकी वापसी बेहद मुश्किल लग रही है। ऐसे में अब उन्हें आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए नई भूमिका मिली है।

हिंदी में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे Cheteshwar Pujara

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस बार पुजारा हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि, दिनेश कार्तिक कमेंट्री करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या चेतेश्वर पुजारा के साथ भी ऐसा ही कुछ होता है या नहीं?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पुजारा के आंकड़े देखें, तो उन्होंने 2010 से लेकर 2023 के बीच कुल 24 मैचों की 43 पारियों में 50.82 की औसत से 2033 रन बनाए हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के चार ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2000 से अधिक रन बनाए हैं और पुजारा का अलावा इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ का नाम है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...