Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हो जाएं सावधान, एडिलेड टेस्ट के लिए रोहित शर्मा नेट्स में जमकर बहा रहे पसीना

BGT 2024-25 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हो जाएं सावधान एडिलेड टेस्ट के लिए रोहित शर्मा नेट्स में जमकर बहा रहे पसीना

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। बता दें कि, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था जिसे टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड में 6 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा। रोहित शर्मा इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में व्यक्तिगत कारण की वजह से भाग नहीं ले पाए थे और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

हालांकि एडिलेड टेस्ट से पहले रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं। यही नहीं भारतीय टीम ने प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ हाल ही में वार्म अप मैच भी खेला था। भले ही टीम इंडिया ने इस मैच को अपने नाम किया हो लेकिन रोहित शर्मा ने इसमें सिर्फ तीन रन ही बनाए थे। एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें रोहित शर्मा को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। रोहित शर्मा ने अभ्यास के दौरान काफी पसीना बहाया है।

यह रही वीडियो:

बता दें कि, रोहित शर्मा का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 7 टेस्ट में 31.38 के औसत से 408 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल है। टीम इंडिया के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है।

रोहित शर्मा पहले टेस्ट में भाग नहीं ले पाए थे और उनकी जगह केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया की ओपनिंग की थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पर्थ टेस्ट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया था। अब यह देखना बेहद जरूरी है कि दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा कि बल्लेबाजी क्रम में खेलते हुए नजर आते हैं।

আরো ताजा खबर

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...

SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...