Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ऐसा व्यवहार विराट कोहली को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है: सबा करीम

BGT 2024-25: ऐसा व्यवहार विराट कोहली को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है: सबा करीम

Virat Kohli

पूर्व खिलाड़ी सबा करीम अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के सिडनी में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में व्यवहार से काफी निराश थे। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पांच मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली ने जानबूझकर युवा खिलाड़ी Sam Kontas को टक्कर मार दी थी। यही नहीं सिडनी टेस्ट में भी उन्होंने स्टेडियम में आए दर्शकों को चिड़ाते हुए देखा गया था।

अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की इस हरकत की तमाम लोगों ने जमकर आलोचना की थी। सब लोग उनके इस व्यवहार से काफी निराश थे। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने भी विराट कोहली की इस हरकत को लेकर अपना पक्ष रखा है।

स्पोर्ट्स नेक्स्ट में बात करते हुए पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि विराट कोहली को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता है। वो अब सीनियर खिलाड़ी हो चुके हैं। मैं यह बात मानता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में एक या दो फैसला बातचीत करने वाले थे लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया के अंपायर नहीं थे बल्कि न्यूट्रल अंपायर थे।

अगर आपको कोई परेशानी है तो वहां टेक्नोलॉजी भी है और इसके लिए आपको बातचीत करनी चाहिए। दर्शकों के सामने ऐसा व्यवहार और उससे पहले Sam Kontas के साथ के साथ भी उन्होंने गलत किया।’

अगर आपको मैदान पर लड़ना है तो रन के साथ आप ऐसा करें: सबा करीम

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘अगर आपको मैदान पर लड़ना है तो रन के साथ आप ऐसा करें। अपने प्रदर्शन को अच्छा करें और विकेट भी ले और मैच को जीते। मैदान पर बेफालतू की आक्रामकता सही नहीं है।’

ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। विराट कोहली की बात की जाए तो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद अनुभवी बल्लेबाज इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...