Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: उस्मान ख्वाजा के पास नहीं है जसप्रीत बुमराह का कोई जवाब, छह पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने हैं भारतीय खिलाड़ी के पांच बार शिकार

BGT 2024-25 (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथा टेस्ट की शुरुआत आज यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो चुकी है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 311 रन पर छह विकेट खो दिए हैं।

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट किया। उस्मान ख्वाजा ने इस मैच की पहली पारी में छह चौकों की मदद से 57 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा इस मुकाबले में काफी शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन महत्वपूर्ण समय पर जसप्रीत बुमराह ने उनको आउट कर भारत को शानदार सफलता दिलाई।

बता दें कि, इस सीरीज में 6 पारी में पांच बार जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया है। अभी तक 87 गेंदों में उस्मान ख्वाजा ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सिर्फ 24 रन बनाए हैं और पांच बार आउट हुए हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा को मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में आउट किया था।

जसप्रीत बुमराह ने खेल के पहले दिन झटके तीन विकेट

मुकाबले की बात की जाए तो युवा खिलाड़ी Sam Kontas ने अपने डेब्यू अंतर्राष्ट्रीय मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की शानदार पारी खेली। Kontas ने भारत के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। मार्नस लाबुशेन ने सात चौकों की मदद से 72 रन बनाए।

ट्रेविस हेड इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही आउट हो गए। एलेक्स केरी ने 31 रनों का योगदान दिया। खेल का पहला दिन खत्म होने तक स्टीव स्मिथ 68* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 8* रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से अभी तक जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके हैं जबकि वाशिंगटन सुंदर आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...