Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: संजय मांजरेकर को लगता है कि दूसरे मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ही ओपनिंग करनी चाहिए

Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस मुकाबले में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल पाए थे।

रोहित की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। ओपनिंग करते हुए राहुल ने क्लास बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अब रोहित की वापसी के बाद टीम इंडिया को मैनेजमेंट को बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत होगी।

लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने बड़ा बयान दिया है। मांजरेकर का कहना है कि इस मैच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को ही ओपनिंग करनी चाहिए।

संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीजीटी सीरीज के एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- क्या हम फिर से मौजूदा वरिष्ठ प्रतिष्ठित खिलाड़ी के कद और उसके आधार पर चलेंगे?

मुझे लगता है कि वे सामान्य ज्ञान और वर्तमान वास्तविकता के अनुसार चलेंगे। रोहित शर्मा खुद कप्तान के तौर पर काम करेंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि उस दूसरी पारी (पर्थ टेस्ट में) से आपने जो हासिल किया है, उसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

मुझे लगता है कि इस सीरीज में अपने पहले मैच को देखते हुए शुभमन गिल नंबर 3 पर अधिक सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं। रोहित शर्मा के लिए पारी की शुरुआत और नंबर पांच पर खेलने में कोई बड़ा अंतर नहीं होगा। इसलिए, नंबर 3 पर पर समझौता करना एक अच्छी प्लानिंग हो सकती है।

इस हिसाब से शायद भारतीय क्रिकेट को भी उस स्तर पर पहुंचना चाहिए, जहां वे बल्लेबाजी की स्थिति को बहुत अधिक महत्व नहीं देते हैं जैसा कि आप टी20 क्रिकेट में करते हैं जिसमें अदला-बदली होती रहती है। जो कुछ भी क्रिकेट के लिए मायने रखता है, और वह हमेशा कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में शायद भारतीय टीम मैनेजमेंट सोच सकता है।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...