Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: मैं भगवान से यही दुआ करूंगा कि…: नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के खेल का तीसरा दिन समाप्त हो चुका है। खेल के तीसरे दिन टीम इंडिया की ओर से युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। अभी तक इस टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 105* रन की शानदार पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। नीतीश कुमार रेड्डी की इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं।

नीतीश रेड्डी की इस पारी की पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने जमकर प्रशंसा की है। सुनील गावस्कर ने कहा है वो भगवान से यही दुआ करेंगे कि भविष्य में भी नीतीश कुमार रेड्डी मानसिक रूप से इतने ही मजबूत रहे जितना वो चौथे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन नजर आए हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘नीतीश कुमार रेड्डी ने यह दिखाया कि वो परिस्थिति के तहत अपने शॉट्स खेल रहे हैं। उनके शॉट सिलेक्शन बिल्कुल ठीक थे।

स्टंप्स के बाहर जाती हुई गेंद को उन्होंने बिल्कुल भी नहीं खेला। उन्होंने रैंप शॉट मारने की भी कोशिश नहीं की जबकि वहां फील्डर भी मौजूद नहीं था। यह दिखता है कि युवा खिलाड़ी के पास क्रिकेट का काफी अच्छा ज्ञान है और मैं ऊपर वाले से यही दुआ करूंगा कि उन्हें हमेशा ही ऐसा बनाए रखें।’

खेल का चौथा दिन होने वाला है बहुत ही महत्वपूर्ण

बता दें कि, नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा इस मैच में टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच आठवें विकेट के लिए 127 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी हुई।

टीम इंडिया अभी भी इस मैच में अपनी पहली पारी में 116 रन से पीछे है। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। अभी तक दोनों ही टीमें 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...

‘मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हर्षित राणा’ मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर उठाए सवाल

Harshit Rana Manoj Tiwary (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सीखते हुए खेलने’ की नीति पर सवाल...

T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Azharuddin (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड...

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...