Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: दूसरे टेस्ट मैच से पहले एडिलेड स्टेडियम से हुई दर्शकों की छुट्टी! पढ़ें बड़ी खबर 

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा चुका है। तो वहीं अब 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा पिंक बाॅल टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

हालांकि, अब इस मैच से एक दिन पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया ने अपने प्रैक्टिस सेशन में सार्वजनिक पहुंच को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। बता दें कि इस मुकाबले में से पहले क्रिकेट फैंस भारतीय टीम को प्रैक्टिस करते हुए स्टेडियम में देख सकते थे।

लेकिन इन फैंस में शामिल कुछ फैन खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए नजर आए और उन्हें दर्शकदीर्घा से चौका मार-छक्का मार जैसे कमेंट करते हुए नजर आए। फैंस द्वारा ओपन प्रैक्टिस सेशन में इस तरह के रिएक्शन के बाद कुछ भारतीय खिलाड़ी असहज दिखे।

इसके बाद स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस देखने के लिए फैंस की एंट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। बता दें कि एडिलेड ओवल स्टेडियम में करीब पांच हजार से ज्यादा क्रिकेट फैंस, टीम इंडिया को प्रैक्टिस करते हुए देखने पहुंचे थे।

बहुत अलग, इसकी आदत नहीं है: केएल राहुल

तो वहीं एडिलेड ओवल में दर्शकों की मौजूदगी में प्रैक्टिस करने को लेकर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 4 दिसंबर को पत्रकारों से बातचीत में कहा- यह बहुत अलग (दर्शकों के साथ प्रैक्टिस सेशन) है। इसकी आदत नहीं है, हमने दर्शकों के साथ प्रैक्टिस की है।

लेकिन यह ज्यादातर घरेलू मैदान पर टी20 और वनडे के दौरान। यहां हमारे पास दर्शक आए और हमारे प्रैक्टिस सेशन को देखा। तो यह थोड़ा अलग लगा, लेकिन इससे टेस्ट मैच के लिए आपकी तैयारी में भी इजाफा हुआ है।

तो वहीं दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री बंद करने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से जुड़े एक सोर्स ने The Age के हवाले से कहा- भारत ने संभावित शोर या ध्यान भटकने को कम करने के लिए, अपने शेष प्रैक्टिस सेशन फैंस के लिए खुला न रखने की प्राथमिकता व्यक्त की है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...