Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 के लिए टीम इंडिया के साथ कब जुड़ेंगे मोहम्मद शमी, वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने खुलासा किया है कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बदरुद्दीन ने कहा कि बंगाल के तेज गेंदबाज एडिलेड में दूसरे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट के बाद भारतीय टीम में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।

शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के जरिए क्रिकेट के मैदान में वापसी की और उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट भी चटकाए। इसके अलावा दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए 36 गेंदों में 37 रनों की तेज तर्रार पारी भी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

मोहम्मद शमी जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

तेज गेंदबाज के इस शानदार प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें आईं कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अब उनके बचपन के कोच ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि शमी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बदरुद्दीन ने कहा, वह एडिलेड (दूसरे) टेस्ट के बाद भारतीय टीम में शामिल होंगे। अब जब वह वापसी कर चुके हैं, अपनी फिटनेस साबित कर चुके हैं, विकेट ले चुके हैं, तो दौरे के दूसरे भाग में वह टीम के लिए अहम साबित होंगे।

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। टूर्नामेंट में वह सबसे अधिक (24) विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। वहीं आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के रूप में खेला था।

घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मिली करारी हार

गौरतलब है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहुंच चुकी है और जमकर अभ्यास कर रही है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस पहले टेस्ट के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में टीम की कमान उपकप्तान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। BGT 2024-25 से पहले भारतीय टीम काफी दबाव में है, क्योंकि हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे 0-3 से करारी हार मिली है। अब देखना हे कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है?

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित...

टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह

Rinku Singh (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश...

IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ

IPL Schedule 2026 First Phase (Image credit Twitter – X) क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 2026...

IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

IPL 2026 Top 5 players (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20...