Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2020-21 में ऋषभ पंत के ड्राॅप कैच को अभी नहीं भुला पाए हैं टिम पेन, क्रिकट्रैकर के साथ इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

BGT 2020-21 में ऋषभ पंत के ड्राॅप कैच को अभी नहीं भुला पाए हैं टिम पेन, क्रिकट्रैकर के साथ इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा

Tim Paine (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी 2024 इस साल नवंबर में खेली जाएगी। तो वहीं इस बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। पिछले कुछ सालों से इस सीरीज की महत्वता क्रिकेट जगत में काफी बढ़ गई है।

साल दर साल हमने इस सीरीज में कुछ यादगार पलों को देखा है, जिसमें साल 2020-21 के दौरान गाबा में ऋषभ पंत की 89* रनों की मैच विनिंग पारी से, ऑस्ट्रेलिया का गाबा में घमंड 28 साल बाद टूटा था।

दूसरी ओर, अब इस सीरीज को याद करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटीकपर बल्लेबाज टिम पेन (Tim Paine) का बड़ा बयान सामने आया है। पेन ने उस सीरीज के एक पल को याद करते हुए कहा है कि वे ऋषभ पंत के ड्राॅप किए गए कैच को अभी नहीं भुला पाए हैं।

टिम पेन (Tim Paine) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि 39 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में कहा- मुझे याद है कि मैंने कई बार ऋषभ पंत के कैच ड्राॅप किए थे, और बहुत से भारतीय लोग मुझे इसकी याद दिलाना पसंद करते हैं।

मैं इसे अभी तक निश्चित रूप से भूला नहीं हूं। इसके अलावा उस सीरीज की एक और याद, पर्थ की तेज पिच पर विराट कोहली का शतक। हमने नहीं सोचा था कि तीन-चार तेज गेंदबाजों के सामने वहां टिकना आसान होगा, लेकिन जिस तरह से वह वहां खेला, यह एक मास्टर क्लास थी।

तो वहीं आगे उन्होंने वर्तमान भारतीय गेंदबाजी को लेकर कहा- अब भारत को कुछ क्वालिटी वाले गेंदबाज मिल गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दबाव की स्थित जो पहले थी, अब बदल गई है। हम पहले बहुत ज्यादा आक्रामक हुआ करते थे, और बहुत सारे बाउंसर फेंकते थे। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं कि भारतीय गेंदबाज इस बार ऑस्ट्रेलिया में कैसा प्रदर्शन करते हैं?

देखें टिम पेन का यह इंटरव्यू

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...