
मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरेना में खेले जा रहे भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से कहर बरपाया। बंगाल के तेज गेंदबाज ने पहले दिन दो विकेट और दूसरे दिन अपने खाते में चार और विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। मुकेश ने 18.4 ओवरों में 6/46 के शानदार आंकड़े के साथ अपना स्पेल समाप्त किया।
मुकेश ने काफी सधी हुई गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका। उन्होंने परिस्थितियों का अच्छा उपयोग किया और अपनी सीम मूवमेंट से लगातार बल्लेबाजों को परेशान करते रहे। मुकेश कुमार आगमो बॉर्डर गावस्कर के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ऐसे में इस अहम सीरीज से पहले इस तरह का प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
Mukesh Kumar ने छह विकेट लेकर तोड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर
मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम कोनस्टास को खाता नहीं खोलने दिया। इसके अलावा प्रमुख बल्लेबाज ब्यू वेबस्टर, कूपर कोनोली और विकेटकीपर जोश फिलिप भी मुकेश की गेंद पर आउट हुए। मुकेश के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी तीन बल्लेबाजों को चलता किया। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के 7 ओवर में सिर्फ 14 रन बने और उन्होंने एक विकेट लिया।
मैच की बात करें तो इंडिया ए की टीम पहली पारी के आधार पर 88 रनों से पीछे है। टीम इंडिया के दूसरी पारी की बात करें तो भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन पहली पारी में गोल्डन डक पर पवेलियन लौटने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ दूसरी पारी में भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके अलावा अभिमन्यू ईश्वरन 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से देवदत्त पडीकक्ल 74 तो वहीं साई सुदर्शन 84 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

