Skip to main content

ताजा खबर

BGT सीरीज के बजाए चैंपियंस ट्राॅफी को प्राथमिकता दे सकते हैं मोहम्मद शमी: रिपोर्ट्स 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को लेकर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सोर्स ने कहा है कि बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में अपनी वापसी की बजाए, वह चैंपियंस ट्राॅफी और आईपीएल 2025 में वापसी को प्राथमिकता दे सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल में चोटिल होने के बाद, शमी ने करीब एक साल बाद हाल में घुटने की चोट के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। ऐसे में उम्मीद थी कि शमी जारी बीजीटी सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमी की यह वापसी अधर में लटक गई है।

बता दें कि हाल में ही शमी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में बंगाल के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज ने खेले गए 9 मैचों में 25.36 की औसत और 7.85 के इकाॅनमी रेट से कुल 11 विकेट हासिल किए थे।

सोर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में मोहम्मद शमी को लेकर BCCI के एक सीनियर सोर्स ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- सूजन आती-जाती रहती है। वह खुद अधिक से अधिक घरेलू क्रिकेट खेलने के इच्छुक हैं और इसलिए उनके एक बार फिर बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी (21 दिसंबर से शुरू होने वाली) खेलने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। वह एक मैच में तीन स्पैल के साथ 10 ओवर गेंदबाजी कर सकता है।

सोर्स ने आगे कहा- फिलहाल शमी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, क्या होगा यदि लंबे समय की वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया में उसका घुटना खराब हो जाए? उन्हें कठिन मैदानों पर फील्डिंग करनी होगी।

वह टखने की सर्जरी के कारण पिछला आईपीएल नहीं खेल पाए थे। इस बार उन्होंने SRH के साथ 10 करोड़ रुपये की मोटी डील की है। अगर वह फिलहाल खुद को व्हाइट बाॅल क्रिकेट के लिए बचाए रखना चाहता है, तो आप उसे दोष नहीं दे सकते हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...