Skip to main content

ताजा खबर

BGT शुरू होने से पहले भारत के लिए बुरी खबर! कोहनी में चोट लगने के बाद सरफराज खान ने छोड़ी नेट प्रैक्टिस

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस को इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs SA) के बीच होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि इस बार बीजीटी सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले मैच से होने वाली है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस मैच से पहले भारत वाका मैदान पर आज 14 नवंबर, वीरवार को नेट प्रैक्टिस कर रही है। लेकिन प्रैक्टिस में आज के दिन भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई। इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस चोट के बाद सरफराज को अपनी कोहनी पकड़कर नेट्स से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इंजरी को लेकर अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कदम महज एक एहतियाती कदम था। बाद में सरफराज को टीम के अन्य सदस्यों के साथ समय बिताते देखा गया। उन्होंने शुभमन गिल से भी लंबी बातचीत की।

देखें इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

#BorderGavaskarTrophy Practice #ViratKohli ‘s Intense practice session in Perth.#sarfarazkhan has got hit on the arm…& left the nets.

***Indian fans climb the tree to watch training of superstars.@imVkohli #INDvAUSpic.twitter.com/W8MESx3ong

— alekhaNikun (@nikun28) November 14, 2024

साथ ही बता दें कि इस सीरीज के पहले दो मैचों में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे। रोहित इस समय व्यक्तिगत कारणों की वजह से मुंबई में हैं। ऐसे में पहले टेस्ट मैच में अभिमन्यु ईश्वरन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

BGT 2024-25 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाॅशिंगटन सुंदर।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...