
Pat Cummins & Nathan Lyon (Photo Source: Getty Images)
इस साल नवंबर महीने में भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। क्रिकेट फैंस इस सीरीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं अब इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने भारतीय टीम को लेकर बात की है।
लियोन ने माना है कि भारत एक खतरनाक टीम है, और आगे बातचीत में भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ियों के नाम बताएं है, जो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए इस सीरीज के दौरान सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
नाथन लियोन ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में नाथन लियोन ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के सामने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत सबसे बड़ी चुनौती होंगे। वहीं, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल भी अहम है, ऐसे में इन से हमें संभल कर रहना होगा।
लियोन ने आगे कहा- भारत के पास शानदार गेंदबाज हैं और भारतीय गेंदबाजों के सामने हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। भारतीय गेंदबाजों का सामना करना चुनौती भरा होगा। भारतीय टीम काफी मजबूत टीम है।
देखें नाथन लियोन का यह इंटरव्यू
#NathonLyon heaps praise for the batting unit of #TeamIndia but he believes the Aussies will be ready to clinch the #BorderGavaskarTrophy 🏆
And with his statement, we’re ready to witness the #ToughestRivalry in #BGTonStar, starting FRI 22 NOV onwards! 🏆 pic.twitter.com/0KSg1uAwfC
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 11, 2024
दूसरी ओर, आपको नाथन लियोन के बारे में जानकारी दें, तो वह टेस्ट क्रिकेट के एक दिग्गज स्पिन गेंदबाज हैं। साथ ही लियोन का रिकाॅर्ड भारत के खिलाफ भी शानदार है। लियोन ने अब तक 27 टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेले हैं जिसमें उन्होंने 121 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की है। भारत के खिलाफ टेस्ट में लियोन ने 9 बार फाइफर लिया है।
बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल
पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ
दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन
चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर
2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

