Skip to main content

ताजा खबर

Ben Stokes Test Records: बेन स्टोक्स का बड़ा कारनामा, 43 साल पहले का पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

Ben Stokes Test Records: बेन स्टोक्स का बड़ा कारनामा, 43 साल पहले का पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

Ben Stokes (Pic Source-Twitter)

Ben Stokes Test Records: बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 10 विकेट से जीत लिया। एजबेस्टन में सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड को सिर्फ 82 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए पूरा कर लिया।

इसके साथ ही इंग्लैंड इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने में भी सफल रही। यही नहीं, इस पारी में ओपनिंग करने आए स्टोक्स ने महज 28 गेंदों में 57 रन बनाकर 43 साल पहले का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले अंग्रेजी खिलाड़ी –

एजबेस्टन में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की तरफ से ओपनिंग की। क्रीज पर आते ही उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन किया। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने 28 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के लगाए और 203.57 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 57 रन बनाए। उन्होंने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही स्टोक्स सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले 3 खिलाड़ी 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मिस्बाह-उल-हक के नाम है। अबू धाबी (2014) में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया था।

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने सिडनी (2017) में पाकिस्तान के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक जैक्स कैलिस हैं। उन्होंने केपटाउन (2005) में जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 गेंदों में यह कारनामा किया था।

बेन स्टोक्स ने तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड 

इसके साथ ही बेन स्टोक्स ने 43 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, इससे पहले इयान बॉथम ने इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 1981 में दिल्ली में भारत के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। अब स्टोक्स 24 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर उनसे आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 30 गेंदों में और बेन डकेट ने 32 गेंदों में यह कारनामा किया

আরো ताजा खबर

16 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BBL 2025-26: David Warner ने किंग कोहली को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में रच दिया ये अनोखा रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर ने विराट...

RCB चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी 300-350 AI कैमरों की व्यवस्था, फैंस की सुरक्षा के लिए लिया गया ये फैसला

M. Chinnaswamy Stadium (Image Credit- Twitter/X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फैन की सुरक्षा और भीड़ मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले कैमरे लगाने...

SM Trends: 16 जनवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी बिग बैश लीग के 15वें सीजन में सिडनी थंडर के लिए 39 साल के डेविड वाॅर्नर ने टूर्नामेंट में दूसरा और ओवरऑल 10वां...

BBL 2025-26: David Warner ने किंग कोहली को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में रच दिया ये अनोखा रिकॉर्ड

BBL 2025-26: David Warner (image via getty) डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली के नौ शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट इतिहास में अपना नाम और पक्का कर लिया...