Skip to main content

ताजा खबर

Ben Stokes doppelganger Video: सेम टू सेम! मैच के दौरान नजर आए 2 बेन स्टोक्स; डुप्लिकेट देख दिया ये रिएक्शन

Ben Stokes doppelganger Video सेम टू सेम मैच के दौरान नजर आए 2 बेन स्टोक्स डुप्लिकेट देख दिया ये रिएक्शन

Ben Stokes doppelganger Video (Source X)

Ben Stokes Lookalike Video: फिलहाल श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच जारी है। इस मैच में दोनों टीमें एक दूसरे को बराबरी की टक्कर दे रही हैं। इस मैच के दौरान इंग्लैंड को सपोर्ट करने के लिए एक खास फैन स्टैंड में मौजूद था, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में पहला टेस्ट मैच चल रहा है। इस मैच के तीसरे दिन बेन स्टोक्स का डुप्लीकेट (Ben Stokes Duplicate) इंग्लैंड का मैच देखने मैदान पर आया। हजारों फैंस की भीड़ में कैमरामैन ने बेन स्टोक्स के डुप्लीकेट को देखा।

बड़े पर्दे पर आते ही उस इंसान ने अपना हाथ उठाया। उसने इंग्लैंड की जर्सी और जैकेट पहन रखी थी। बड़ी स्क्रीन पर आने के बाद उन्होंने अपनी जैकेट उतारी और बेन स्टोक्स को 55 नंबर की जर्सी दिखाई जिस पर स्टोक्स का नाम लिखा हुआ था। बेन स्टोक्स ने भी उन्हें शाबाशी दी। बेन स्टोक्स के रिएक्शन का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ben Stokes doppelganger Video

स्टोक्स टेस्ट सीरीज से हैं बाहर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। सीरीज शुरू होने से पहले ही वह चोट के कारण बाहर हो गए। बता दें कि, द हंड्रेड के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसलिए उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ेगा। उनकी जगह ओली पोप को कप्तानी सौंपी गई है।

साथ ही इस मैच की बात करें तो इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पारी 236 रन ही बना सकी। इन रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 358 रन बनाने में कामयाब रही। उधर, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 204 रन बना लिए हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में अब तक 82 रनों की बढ़त ले ली है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...