Skip to main content

ताजा खबर

BCCI Award मुझे और अच्छा प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा: अग्नि चोपड़ा 

BCCI Award मुझे और अच्छा प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा: अग्नि चोपड़ा 

Agni Chopra (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेटर अग्नि चोपड़ा (Agni Chopra) जब अपनी युवावस्था में थे, तो उन्हें अपने पिता व जाने-माने फिल्म मेकर विधू विनोद चोपड़ा से एक बेहतरीन सलाह मिली थी। उस समय उन्होंने अग्नि से कहा था कि जिस भी पेशे में तुम जाओ, वहां अपना बेस्ट देना।

हालांकि, लाइमलाइट वाली जिंदगी में पले-पड़े होने के बाद अग्नि के लिए मुंबई छोड़ना और क्रिकेट खेलना आसान नहीं था। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने जुनू के लिए सब कुछ छोड़ दिया, और नाॅर्थ ईस्ट से घरेलू क्रिकेट खेलने लगे, जहां अभी क्रिकेट सिर्फ अपने पैर पसार ही रहा है।

लेकिन 26 वर्षीय अग्नि ने सिक्किम के लिए रणजी ट्राॅफी के पिछले सीजन प्लेट ग्रुप में कमाल का प्रदर्शन किया था। इस सीजन उन्होंने लगभग 80 की औसत से कुल 939 रन बनाए हैं। जिसकी वजह से उन्हें हाल में ही बीसीसीआई नमन अवाॅर्ड्स 2025 में पिछले सीजन प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए अपने आइडल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से अवाॅर्ड मिला। दूसरी ओर, अब यह अवाॅर्ड अपने नाम करने के बाद अग्नि ने बड़ा बयान दिया है।

Agni Chopra ने दिया बड़ा बयान

नमन अवाॅर्ड्स में सम्मानित होने के बाद, अग्नि ने कहा- रोहित भाई से यह पुरस्कार प्राप्त करना बहुत मायने रखता है, जो मुंबई से ही हैं और जिन्हें मैं कई वर्षों से अपना आदर्श मानता रहा हूं। मैंने अपने जीवन के लगभग आधे समय तक रोहित भाई को खेलते हुए देखा है और भारत के कप्तान से इसे प्राप्त करना एक सर्कल जैसा लगता है।

खिलाड़ी ने आगे कहा- मेरे माता-पिता का मेरी हौसला अफजाई करना एक अविश्वसनीय एहसास था क्योंकि जब भी मैं मुंबई टीम के अंदर और बाहर था, तब उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और कठिन समय में मेरा समर्थन किया।

यह देखना वास्तव में बहुत अच्छा है कि मेरी कड़ी मेहनत को कुछ मान्यता मिली है और रणजी ट्रॉफी के लिए पुरस्कार प्राप्त करना अविश्वसनीय रूप से विशेष है, जो सबसे प्रसिद्ध टूर्नामेंटों में से एक है और मैं इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आभारी हूं।

আরো ताजा खबर

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...