

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 95वीं वार्षिक आम बैठक शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को मुंबई स्थित BCCI मुख्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने की। इसमें अध्यक्ष मिथुन मन्हास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, प्रभार्तेज सिंह भाटिया और कोषाध्यक्ष रघुराम भाट समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में IPL 2027 को लेकर बड़ा फैसला किया गया। बोर्ड ने आगामी सीजन को खास और भव्य तरीके से मनाने पर सहमति जताई। IPL 2027 इस टूर्नामेंट का 20वां सीजन होगा, इसलिए इसे यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।
IPL गवर्निंग काउंसिल में दो नए सदस्य
AGM में जनरल बॉडी के दो प्रतिनिधियों अरुण सिंह धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार को IPL गवर्निंग काउंसिल में शामिल किया गया। इसके अलावा BCCI के वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड खातों को मंजूरी दी गई और 2026-27 के वार्षिक बजट को भी स्वीकृति मिली।
2028 में BCCI की 100वीं वर्षगांठ
बैठक में BCCI की 100वीं वर्षगांठ को लेकर भी प्रक्रिया शुरू करने का फैसला हुआ। बोर्ड का शताब्दी समारोह दिसंबर 2027 से शुरू होकर पूरे 2028 तक चलने वाले सालभर के कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा।
AGM में अंपायरों और मैच रेफरी के भुगतान ढांचे को बढ़ाने और उनके ग्रेड में बदलाव को मंजूरी दी गई। BCCI की यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति के तहत नई इंटरनल कमेटी भी बनाई गई।
इसके साथ ही BCCI की एज वेरिफिकेशन पॉलिसी को अपडेट किया गया। राज्य क्रिकेट संघों के साथ दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए बेहतर सुविधाएं और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
“इसी टीम ने मुझे नाम दिया”: मोहम्मद शमी बोले – बंगाल की टीम के साथ ही खेलूंगा अपना आखिरी मैच
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 11 हजार रन, पाॅन्टिंग-बाॅर्डर के खास क्लब में हुए शामिल
NZ vs IND 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नीतीश रेड्डी और मयंक यादव की हुई वापसी; देखे प्लेइंग XI
22 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

