Skip to main content

ताजा खबर

BCCI से हुई रोजर बिन्नी की छुट्टी! राजीव शुक्ला बने नए कार्यकारी अध्यक्ष 

Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X)
Rajeev Shukla (Image Credit- Twitter X)

भारत में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

और जब तक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक राजीव शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में काम करते हुए नजर आएंगे। यानि कि अब बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष के चुनाव तक बीसीसीआई की बागडोर शुक्ला के हाथ में होगी।

हाल में ही बीसीसीआई के मुंबई स्थित हेड क्वार्टर में एक मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में राजीव शुक्ला बतौर अध्यक्ष शामिल हुए थे। इस दौरान रोजर बिन्नी कहीं भी नजर नहीं आए। बीसीसीआई की यह बैठक ड्रीम11 के साथ काॅन्ट्रैक्ट की समाप्ति और अगले प्रायोजक को लेकर चर्चा पर थी।

बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर है ये नियम

बता दें बीसीसीआई संविधान के मुताबिक अध्यक्ष पद पर काबिज पदाधिकारी को 70 वर्ष की उम्र तक पद को छोड़ना पड़ता है। वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी का जन्म 19 जुलाई साल 1955 में कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में हुआ था। फिलहाल वह 70 साल और 41 दिन के हैं। ऐसे में नियम के मुताबिक देखा जाए तो वो अध्यक्ष पद पर बने रहने के योग्य नहीं थे।

शायद यही वजह रही कि अब राजीव शुक्ला बीसीसीआई के अगले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि शुक्ला साल 2020 से बीसीसीआई में उपाध्यक्ष के पद पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। खैर, 65 साल के राजीव शुक्ला अगले अध्यक्ष के चुनाव तक इस पद पर बने रहेंगे।

बता दें कि रोजर बिन्नी ने 18 अक्टूबर 2022 को बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले इस पद पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली मौजूद थे। बिन्नी के कार्यकाल में भारतीय महिला क्रिकेट के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग में भी उल्लेखनीय काम देखने को मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘यश धुल सभी पैमानों पर खरे उतर रहे हैं’ – आकाश चोपड़ा ने इस युवा खिलाड़ी का समर्थन किया

Yash Dhull (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान यश धुल के आईपीएल 2026 नीलामी में किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा चुने...

IND vs SA 2025: ‘सूर्यकुमार को एक स्थिर पोजीशन की जरूरत है’ – बांगर ने उनके संघर्षों पर दी सफाई

Surya Kumar Yadav (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20आई श्रंखला का तीसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जायेगा। यह सीरीज फिलहाल...

14 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning news headlines (Image Credit- Twitter/X) 1. ‘2027 में भारत और इंग्लैंड का दौरा कर पाऊँ’ मिचेल स्टार्क ने अब जाकर बताई T20I से रिटायरमेंट की असली वजह ऑस्ट्रेलियाई तेज़...

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...