Skip to main content

ताजा खबर

BCCI को हुआ बंपर फायदा, IPL 2023 से बोर्ड ने की 5000 करोड़ से अधिक की कमाई

BCCI को हुआ बंपर फायदा, IPL 2023 से बोर्ड ने की 5000 करोड़ से अधिक की कमाई
CSK with Trophy. (Photo Source : BCCI/IPL)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आईपीएल 2023 से कमाई के मामले में काफी फायदा हुआ है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार बीसीसीआई को आईपीएल के एक सीजन से 5000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है। आईपीएल 2022 में जो सरप्लस 2300 करोड़ रुपये के आसपास था, वह अगले ही सीजन में दो गुने से ज्यादा हो गया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आज दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने आईपीएल 2023 से 5120 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की। वहीं, आईपीएल 2022 से बोर्ड को 2367 करोड़ रुपये की बचत हुई थी, जो 2024 की तुलना में 116 फीसदी कम थी। वहीं, अगर साल दर साल बढ़त की बात करें तो इसमें 78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ये रकम अब 11769 करोड़ रुपये पहुंच गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वृद्धि मुख्य रूप से नए मीडिया राइट्स और स्पॉन्सर डील्स के कारण हुई है, जो आईपीएल 2023 सत्र के साथ लागू हुए।

IPL 2023 से BCCI को हुई बंपर कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, इस मुनाफे में मीडिया अधिकारों की आय का बहुत बड़ा योगदान रहा, जो पिछले वर्ष के 3,780 करोड़ रुपये से 131% बढ़कर 8,744 करोड़ रुपये हो गया। BCCI ने 2023-2027 के आईपीएल चक्र के लिए 48,390 करोड़ रुपये की बड़ी मीडिया राइट्स डील हासिल की, जिसमें डिज्नी स्टार ने 23,575 करोड़ रुपये के टीवी राइट्स और वायकॉम 18 के जियो सिनेमा ने 23,758 करोड़ रुपये के डिजिटल राइट्स हासिल किए थे।

इसके अलावा, आईपीएल टाइटल राइट्स टाटा संस को पांच साल की अवधि के लिए ₹2,500 करोड़ में बेचे गए। वहीं, एसोसिएट स्पॉन्सरशिप के तौर पर MyCircle11, RuPay, AngelOne और Ceat जैसे ब्रांड जुड़े, जिनसे बोर्ड ने 1,485 करोड़ रुपये और कमाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2023 में शुरू होने वाली वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) ने भी BCCI की वित्तीय सफलता में योगदान दिया, जिससे 377 रुपये करोड़ का अधिशेष प्राप्त हुआ। WPL की आय, जो 636 करोड़ रुपये थी, मीडिया राइट्स, फ्रेंचाइजी फीस और स्पॉन्सर से आई, जबकि खर्च 259 करोड़ रुपये रहा।

वहीं अगर खर्चे की बात करें तो  आईपीएल 2023 के लिए बीसीसीआई का खर्च 66% बढ़कर 6,648 करोड़ रुपये हो गया। बोर्ड ने सेंट्रल रेवेन्यू पूल से आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 4,670 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया, जो पिछले सीजन में वितरित की गई राशि से दोगुना से भी अधिक था। कुल मिलाकर वित्तीय वर्ष के लिए बीसीसीआई का अधिशेष 38% बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये हो गया, कुल आय 50% बढ़कर 6,558 करोड़ रुपये हो गई, जबकि व्यय 70% बढ़कर 2,831 करोड़ रुपये हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई का बैंक बैलेंस भी इस वक्त काफी मजबूत है। वित्तीय वर्ष के अंत में, विभिन्न बचत और चालू खातों तथा सावधि जमाओं में इसका बैंक बैलेंस 16,493.2 करोड़ रुपए था, जो पिछले वर्ष 10,991.29 करोड़ रुपए से अधिक था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और ये आंकड़े इस बात की गवाही खुद ही दे रहे हैं

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...

T20 WC 2026: ‘भारत पर 1.5 अरब लोगों का दबाव होगा’ IND vs NZ फाइनल से पहले किसने दिया ऐसा बयान 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला...

IND vs NZ, Final: कुलदीप यादव की होगी टीम में एंट्री? फाइनल से पहले, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI देखें

IND vs NZ, Final: will Kuldeep Yadav play the Final of T20 WC 2026 (image via getty) क्रिकेट की दुनिया 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी...