Skip to main content

ताजा खबर

BCCI के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विवाद में कूदे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जानें क्या कहा?

BCCI के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विवाद में कूदे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जानें क्या कहा?

ICC Champions Trophy (Photo Source: X)

इन दिनों भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को लेकर खूब तनातनी चल रही है। बीसीसीआई चाहती है कि वह अपने मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेले, लेकिन पीसीबी बिना किसी ठोस वजह के बीसीसीआई की इस शर्त को नहीं मानना नहीं चाहती।

हालांकि, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई द्वारा पेश किए गए हाइब्रिड माॅडल को आईसीसी ने स्वीकार कर लिया है। भारत अपने मैच चैंपियंस ट्राॅफी पाकिस्तान के बजाए दुबई में खेलती हुई नजर आएगी।

आईसीसी के इस फैसले के बाद पीसीबी ने भी आईसीसी और बीसीसीआई से मांग की है, जब कभी भी कोई आईसीसी टूर्नामेंट भारत में आयोजित होगा, तो पाकिस्तानी टीम भी अपने मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगी। इसको लेकर पीसीबी ने बीसीसीआई से एक लिखित आश्वासन भी मांगा है।

इस बीच चैंपियंस ट्राॅफी मसले के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जोकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सरंक्षक भी हैं, उन्होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि हाल में ही चैंपियंस ट्राॅफी को लेकर पाकिस्तान के स्टांस को लेकर चेयरमैन नकवी ने पीएम शरीफ को अवगत कराया है।

हालांकि, नकवी ने रविवार को शरीफ को पर्दे के पीछे के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी, लेकिन PCB ने इस बैठक का ब्यौरा नहीं दिया। इस पूरे घटनाक्रम से करीब से जुड़े एक सोर्स ने कहा- प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर पीसीबी को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और भारत के पाकिस्तान में मेगा इवेंट में खेलने से इनकार करने पर (पीसीबी) अध्यक्ष के रुख की सराहना भी की है।

जियो टीवी के प्रीमियर के हवाले से पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस मीटिंग को लेकर कहा- भारत के पाकिस्तान में खेलने से इनकार के बाद, जब चैंपियंस ट्रॉफी की बात आती है, तो पीसीबी द्वारा अपनाया गया रुख सभी पाकिस्तानियों की भावनाओं को दर्शाता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...