Skip to main content

ताजा खबर

BCCI का सराहनीय कदम, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर माता-पिता के साथ जाएंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter - X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए एक सराहनीय फैसला लिया है। 15 वर्षीय वैभव को हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वह भारत की राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

वैभव के चयन के बाद BCCI ने यह तय किया है कि उनके माता-पिता भी इस महत्वपूर्ण विदेश दौरे पर उनके साथ जा सकेंगे। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी और मां आरती सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड में बेटे के साथ रहेंगे, जिससे युवा खिलाड़ी को नए माहौल में बेहतर सहयोग और आत्मविश्वास मिल सकेगा।

माता-पिता के त्याग का मिला फल, वैभव के साथ रहेंगे विदेश दौरे पर

वैभव की सफलता के पीछे उनकी मां आरती का बड़ा योगदान रहा है। एक गृहिणी होने के बावजूद वह रोज सुबह करीब 3 बजे उठकर बेटे की ट्रेनिंग, खानपान और दिनचर्या का पूरा ध्यान रखती हैं। आईपीएल 2026 के दौरान वैभव ने कई मौकों पर “A” का इशारा करके अपनी मां के त्याग और मेहनत को सम्मान दिया था।

वहीं उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी बेटे के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए कई त्याग किए हैं। बताया जाता है कि उन्होंने वैभव के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी और अभ्यास के लिए लंबी यात्राएं भी कीं। परिवार का यही समर्पण आज वैभव की सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है।

हालांकि, वैभव के लिए विदेश दौरा कोई नई बात नहीं है। वह इस समय श्रीलंका में भारत ए टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनना एक अलग अनुभव है और ऐसे में माता-पिता का साथ उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को चयन के लिए मजबूर कर दिया। अगरकर को उम्मीद है कि युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा और मानसिक मजबूती का शानदार प्रदर्शन करेंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, 1 और 2 नवंबर को होगा सिमुलेशन टेस्ट

Prasidh Krishna (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़...

‘मयंक यादव या किसी स्पिनर को मिल सकती है जगह’ – न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I को लेकर अश्विन का बड़ा बयान

Mayank Yadav (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।...

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...