
Team India (Photo Source: Getty Images)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में काफी खराब रहा है। टीम इंडिया को टेस्ट फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 3-1 से करारी शिकस्त दी। इस हार की वजह से टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई।
अब टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बीसीसीआई ने कुछ नए नियम लागू किए हैं। इनमें से एक नियम यह भी है कि सभी खिलाड़ी विदेशी दौरे के लिए अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को दो हफ्ते से ज्यादा के लिए साथ में नहीं ले जा सकते हैं।
यही नहीं रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी अपने साथ अपने पर्सनल शेफ को भी अब नहीं ले जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बोर्ड ने पूरी टीम के लिए दो व्यक्तिगत शेफ भेजने का निर्णय लिया है। यह सिर्फ एथलीट की आहार संबंधी आवश्यकताओं से अच्छी तरह से लैस होंगे और उसी के तहत वो खिलाड़ियों के लिए खाना तैयार करेंगे।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि, ‘टीम को एक विकल्प दिया गया है जहां बोर्ड खिलाड़ियों की जरूरत के लिए दो शेफ की व्यवस्था करेंगे। हालांकि खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा।’
खिलाड़ियों के खाने को लेकर बीसीसीआई सूत्र ने किया बड़ा खुलासा
बीसीसीआई सूत्र ने यह भी कहा कि, ‘ऐसे कई खिलाड़ी है जो अपनी डाइट को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। यह शेफ खाने की क्वालिटी को लेकर भी काफी सख्त है। बीसीसीआई यही कोशिश कर रहा है कि सभी खिलाड़ियों को प्रीमियम फूड क्वालिटी की चीज़ें प्राप्त हो।’
टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों टीमों के बीच पहले पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है।
IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?
SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख
3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

