Skip to main content

ताजा खबर

BCCI की नई 10 पाॅइंट्स गाइडलाइन पर रोहित शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, यहां जाने क्या कहा?

BCCI की नई 10 पाॅइंट्स गाइडलाइन पर रोहित शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, यहां जाने क्या कहा?

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हार के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही BCCI द्वारा खिलाड़ियों को लेकर एक नई 10 पाॅइंट्स की गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन में कुछ कड़े और बड़े फैसले लिए गए हैं।

इन पाॅइंट्स के बारे में आपको बताएं तो टीम गवर्निंग बोर्ड ने अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपायों की शुरुआत की है। इन पाॅइंट्स में अनिवार्य घरेलू क्रिकेट भागीदारी, पारिवारिक यात्रा पर प्रतिबंध, व्यक्तिगत स्टाफ, एक सीरीज के दौरान कमर्शियल एंडोर्समेंट और अधिकतम लगेज शामिल है।

दूसरी ओर, अब बीसीसीआई की नई गाइडलाइंस पर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा बयान सामने आया है। आज 18 जनवरी, शनिवार को जब रोहित और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर रहे थे, तो उस समय रोहित की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

रोहित शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि जब इस प्रेस काॅन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बीसीसीआई की इस नई गाइडलाइंस को लेकर रोहित से सवाल किया, तो वह भड़क गए और उस रिपोर्टर को जबाव देते हुए रोहित ने कहा- आपको इन नियमों के बारे में किसने बताया? क्या यह आधिकारिक हैंडल से आया है? इसे एक बार आने दो, हम बात करेंगे।

चैंपियंस ट्राॅफी में कप्तानी करते हुए आएंगे नजर रोहित

गौरतलब है कि आज भारतीय मैनेजमेंट ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी के लिए जो 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, उसमें रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट से पहले रोहित इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर, अपनी खोई हुई फाॅर्म हासिल करना चाहेंगे?

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाॅड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा।

আরো ताजा खबर

10 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला भारत-पाक टी20...

SM Trends: 10 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 12वां मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान...

T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला 

IND A vs AUS A 2025: Rajeev Shukla (image via X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर उठा-पटक...

‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

T20 WC 2026, IND vs PAK: Mohsin Naqvi (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट विवाद...