Skip to main content

ताजा खबर

BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग में हुआ बवाल, शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच हुई तीखी बहसबाजी

BCCI और टीम मालिकों की मीटिंग में हुआ बवाल, शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच हुई तीखी बहसबाजी
Shahrukh Khan. (Photo Source: Twitter)

Shah Rukh Khan In Heated Chat With Ness Wadia? IPL 2025 से पहले होने वाली मेगा ऑक्शन के लिए आज (31 जुलाई) मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में सभी फ्रेंचाइजी के मालिक और बीसीसीआई के  बड़ी अधिकारीयों के बीच मीटिंग हुई। एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मीटिंग में मेगा ऑक्शन को करवाए जाने पर ही सवाल उठा दिए गए हैं।

दरसल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) समेत कुछ लोग मेगा ऑक्शन को ना करवाने के पक्ष में हैं। इस बीच शाहरुख और पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया के बीच मीटिंग के दौरान तीखी बहस हो गई। इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

मीटिंग में नेस वाडिया और शाहरुख खान के बीच हुई बहसबाजी (Shah Rukh Khan In Heated Chat With Ness Wadia?)

क्रिकबज ने रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया कि शाहरुख खान मेगा ऑक्शन को करवाए जाने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हैं। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि खान एक समय पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया के साथ तीखी बहस भी करने लगे थे। उनकी बहस का कारण ये था कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना चाहिए। एक तरफ खान ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने के पक्ष में दिखे, लेकिन वाडिया नहीं चाहते कि टीमों को ज्यादा प्लेयर्स को रिटेन करने की अनुमति मिले।

मेगा ऑक्शन करवाया जाना चाहिए या नहीं, इस पर सहमति तय करेगी कि कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया जाना चाहिए। यदि BCCI मेगा ऑक्शन को ना करवाने का फैसला लेती है तो शायद रिटेंशन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बता दें कि इस मीटिंग में दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार और पार्थ जिंदल, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका, चेन्नई सुपर किंग्स की रूपा गुरुनाथ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रतमेष मिश्रा और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले भी शामिल रहे।

इनके अलावा कई टीम के मालिकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग को अटेंड किया, जिनमें से मुंबई इंडियंस भी एक रही। मीटिंग के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि वे मेगा ऑक्शन के सपोर्ट में हैं। इस मुद्दे पर बहस देखकर वे चौक उठे थे, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने इसका समर्थन किया है।

আরো ताजा खबर

LSG vs CSK: इकाना में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेंगी सबकी नजरें

IPL 2026 LSG vs CSK Top players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स...

एक IPL सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का मैच मैच नंबर 58 आज 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले...

PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

Punjab Kings IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम गुरुवार...