
Glenn Maxwell (Image credit Twitter – X)
बिग बैश लीग 2025-26 के प्लेऑफ करीब आते ही मेलबर्न स्टार्स के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अपने साथी खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का खुलकर समर्थन किया है। स्टार्स ने लीग चरण में 10 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई है और अब टीम को अपने सबसे बड़े मैच विनर से बड़ी पारी की उम्मीद है।
मैक्सवेल का यह सीजन अब तक बल्ले से खास नहीं रहा है। उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 67 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 113.55 रहा है। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से केवल 5 चौके और 3 छक्के निकले हैं। ऐसे में आलोचकों के सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन सिडल का मानना है कि बड़े मौकों पर मैक्सवेल जैसा खिलाड़ी ही गेम बदलता है।
सिडल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मैक्सवेल को इस समय खुलकर खेलने देना चाहिए, ताकि वह सहज और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतर सकें। उन्होंने याद दिलाया कि मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों के नॉकआउट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। सिडल के मुताबिक, मैक्सवेल जानते हैं कि दबाव में कैसे खेलना है, इसलिए अगले हफ्ते हमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
41 वर्षीय सिडल ने मैक्सवेल की कप्तानी और टीम में उनकी भूमिका की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि भले ही मैक्सवेल बल्ले से इस सीजन में चमक नहीं पाए, लेकिन उनकी लीडरशिप और युवा खिलाड़ियों को दिया गया आत्मविश्वास टीम के लिए बेहद अहम रहा है। खासकर युवा बल्लेबाजों ने उनके मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस सीजन में खुद सिडल भी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने स्टार्स के लिए 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने माना कि मैक्सवेल की मौजूदगी टीम को मानसिक मजबूती देती है, जो प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबलों में काम आती है।
मेलबर्न स्टार्स के लिए यह टूर्नामेंट खास मायने रखता है, क्योंकि टीम अब तक BBL खिताब नहीं जीत पाई है, जबकि तीन बार फाइनल खेल चुकी है। यही वजह है कि इस बार सभी की नजरें मैक्सवेल पर टिकी हैं।
स्टार्स को उम्मीद है कि मैक्सवेल अगले मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाएंगे और प्लेऑफ में नई ऊर्जा भरेंगे। अगर ऐसा हुआ, तो मेलबर्न स्टार्स पहली बार BBL ट्रॉफी जीतने के सपने को साकार कर सकती है।
IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं
13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया
SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

