Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: CSK के नाथन एलिस ने हवा में कूद कर पकड़ा अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Nathan Ellis (Pic Source-X)

आज यानी 27 दिसंबर को बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स और होबार्ट हरिकेनस के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले को होबार्ट हरिकेनस ने 11 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में होबार्ट की टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि मैच के दौरान होबार्ट हरिकेनस के कप्तान नाथन एलिस ने कप्तान मैथ्यू शॉर्ट का अविश्वसनीय कैच पकड़ा। इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। यह कैच इसलिए महत्वपूर्ण था क्योंकि एडिलेड स्ट्राइकर्स के कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने इस मुकाबले में 29 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

एडिलेड स्ट्राइकर्स की पारी का 12वां ओवर लेकर आए Waqar Salamkeil ने शानदार गेंद फेंकी जिसपर मैथ्यू शॉर्ट ने बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में काफी ऊपर गई। नाथन एलिस जो 30 यार्ड घेरे के अंदर फील्डिंग कर रहे थे उन्होंने पीछे भागकर इस कैच को जबरदस्त तरीके से पूरा किया। मैथ्यू शॉर्ट भी इस कैच को देख दंग रह गए।

यह रही वीडियो:

Nathan Ellis goes full stretch and takes a screamer! 🤯@BKTtires #GoldenMoment #BBL14 pic.twitter.com/TdxGhxFth0

— KFC Big Bash League (@BBL) December 27, 2024

मैच की बात की जाए तो होबार्ट हरिकेनस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। टीम की ओर से Ben McDermott ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनके अलावा शाई होप ने 37 रन बनाए जबकि टिम डेविड ने 33 रन का योगदान दिया। सेलेब ज्वेल ने 22 रन की पारी खेली। एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से जेमी ओवरटन ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।

जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना पाई। मैथ्यू शॉर्ट के अलावा डी आर्सी शॉर्ट ने 41 रन बनाए जबकि ओली पोप ने 39 रन का योगदान दिया। जेमी ओवरटन ने 30* रन की पारी खेली। नाथन एलिस ने इस मैच में चार ओवर में 34 रन देकर एक विकेट झटका। होबार्ट टीम की ओर से क्रिस जॉर्डन ने दो विकेट हासिल किए।

 

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shreyas Iyer Sets History with Unwanted Winless Record as India Captain (image via getty) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर...