Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: सिडनी थंडर ने डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान किया नियुक्त

David Warner of the Thunder plays a cut shot during the Big Bash League match. (Photo by Matt King/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को सिडनी थंडर ने बिग बैश लीग के आगामी सीजन में अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बता दें कि, हाल ही में डेविड वॉर्नर के ऊपर से कप्तानी का बैन हट चुका है। यही नहीं डेविड वॉर्नर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर में क्रिस ग्रीन की जगह लेंगे। हालांकि ग्रीन खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही वॉर्नर पर से बैन हटा था जिसके बाद ये फैसला लिया गया है। खुद डेविड वॉर्नर ने अपने कप्तान बनने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

बिग बैश लीग यानी BBL 14 का आगाज 15 दिसंबर से होगा। सिडनी थंडर का पहला मैच 17 दिसंबर को कैनबरा में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ होगा।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि, ‘सिडनी थंडर का कप्तान होना, उसकी कमान संभालना मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं शुरू से ही इस टीम का हिस्सा रहा हूं। मैं इस टीम की कप्तानी करने और युवा खिलाड़ियों से अपने अनुभव को साझा करने को लेकर बेताब हूं।’

Warner (C)

David Warner will captain our men’s team for BBL|14.

Full announcement 👇https://t.co/fnXGUZ6xmI

— Sydney Thunder (@ThunderBBL) November 5, 2024

यह डेविड और हमारे क्लब के लिए बहुत ही यादगार समय है: ट्रेंट कोपलैंड

सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने कहा कि, ‘यह हमारे लिए और डेविड के लिए बहुत ही यादगार लम्हा है। यह सिर्फ दिग्गज बल्लेबाज के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी के बारे में भी बात है जिन्हें उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। डेविड वॉर्नर के पास काफी अनुभव है और हमें पूरा भरोसा है कि आगामी सीजन में उन्हें जबरदस्त कप्तानी करते हुए भी देखा जाएगा।’

बता दें कि, डेविड वॉर्नर ने 2011 में सिडनी थंडर की कप्तानी की थी जिसमें उन्होंने मेलबॉर्न स्टार्स के खिलाफ 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब आगामी सीजन में भी उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार

Stephen Fleming (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अपने लंबे और सफल सफर को समाप्त कर दिया है।...

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...