Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: मैच के दौरान स्टेडियम में लगी आग, दर्शकों के बीच मची अफरातफरी, आप भी देखें वीडियो

BBL 2024-25 (Pic Source-X)

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच ब्रिसबेन हीट और होबार्ट हरिकेनस के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 201 रन बनाए। ब्रिसबेन हीट की ओर से अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 77 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने होबार्ट हरिकेनस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। हालांकि होबार्ट हरिकेनस की पारी के दौरान स्टेडियम में आग लग गई। यह आग डीजे बूथ के पास लगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक इंसान फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से इस आग को बंद करने की मदद कर रहा है। यही नहीं ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में पुलिसकर्मियों को फैंस को जगह से हटाते हुए देखा गया ताकि किसी को कोई भी परेशानी ना हो।

यह रही वीडियो:

Play was delayed at The Gabba when a fire broke out in the stands. #BBL14 pic.twitter.com/v2J2OktfuF

— KFC Big Bash League (@BBL) January 16, 2025

आग की वजह से खेल को रोका गया

इस आग की वजह से खेल को भी थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। बता दें कि, ब्रिसबेन हीट के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। टीम को अगर इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा।

ब्रिसबेन हीट की ओर से मार्नस लाबुशेन के अलावा मैट रेनशा ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम एलसोप ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 39 रनों का योगदान दिया। होबार्ट हरिकेनस की ओर से कप्तान नाथन एलिस ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। होबार्ट हरिकेनस को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 202 रन बनाने होंगे। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है।

আরো ताजा खबर

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...