
BBL 2024 Final Sydney Sixers vs Brisbane Heat (Image Credit- Twitter X)
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) के 14वें सीजन के पूरे शेड्यूल का ऐलान 12 जुलाई को हुआ। बीबीएल 2024-25 को लेकर घोषित किए गए सीजन की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी जिसमें सिर्फ क्रिसमस वाले दिन और उससे एक दिन पहले मुकाबले नहीं होंगे, इसके अलावा 19 जनवरी तक लगातार लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
बीबीएल के आगामी नए सीजन का पहला मुकाबला इस लीग की सबसे सफल टीम पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। BBL के 14वें सीजन को लेकर ऐलान किए गए शेड्यूल में शुरुआती 8 दिन सभी टीमें अपने होम वेन्यू पर कम से कम एक मुकाबला खेलेगी। इस बार BBL के मुकाबले 7 वेन्यू पर होगा जिसमें जीलोंग में मुकाबले खेले जाएंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीबीएल में जनरल मैनेजर एलिस्टर डॉबसन ने शेड्यूल का ऐलान करते हुए कहा कि, ये फैंस के लिए काफी अच्छा है। इस सीजन उन्हें हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेंगे। बिग बैश लीग के 14वें सीजन के लीग स्टेज के मुकाबले 19 जनवरी 2025 तक खेले जाएंगे तो वहीं 21 जनवरी को क्वालीफायर, जबकि 22 जनवरी को नॉकआउट तो वहीं 24 जनवरी को चैलेंजर मैच जबकि 27 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
यहां पर देखिए बिग बैश लीग (BBL) 2024-25 का पूरा शेड्यूल
15 – दिसंबर – पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, ऑप्टस स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
16 – दिसंबर – सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
17 दिसंबर – सिडनी थंडर बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, मनुका ओवल (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
18 – दिसंबर – मेलबर्न स्टार्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
19 दिसंबर – मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, जीलोंग स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
20 दिसंबर – एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, एडिलेड ओवल (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
21 दिसंबर – होबार्ट हरिकेंस बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, ब्लंडस्टोन एरिना (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30)
21 दिसंबर – सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स, सिडनी स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
22 दिसंबर – ब्रिस्बेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, गाबा स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
23 दिसंबर – मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, मार्वल स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
26 दिसंबर – सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, सिडनी (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:35)
26 दिसंबर – पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, ऑप्टस स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
27 दिसंबर – एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, एडिलेड ओवल (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
28 दिसंबर – मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी थंडर, मनुका ओवल (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
29 दिसंबर – ब्रिस्बेन हीट बनाम सिडनी सिक्सर्स, गाबा (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
30 दिसंबर – सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, सिडनी स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
31 दिसंबर – एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, एडिलेड ओवल (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
1 जनवरी – होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी सिक्सर्स, होबार्ट (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30)
1 जनवरी – ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स, गाबा स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
2 जनवरी- मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, मार्वल स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
3 जनवरी – सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिसबेन हीट, कॉफ्स हार्बर (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:35)
3 जनवरी – पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी थंडर, ऑप्टस स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:45)
4 जनवरी – मेलबर्न स्टार्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, एमसीजी (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
5 जनवरी – होबार्ट हरिकेंस बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, ब्लंडस्टोन एरिना (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
6 जनवरी – ब्रिसबेन हीट बनाम सिडनी थंडर, गाबा स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
7 जनवरी – पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, ऑप्टस स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
8 जनवरी – सिडनी थंडर बनाम होबार्ट हरिकेंस, सिडनी (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
9 जनवरी – मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, मेलबर्न (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
10 जनवरी – होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी थंडर, ब्लंडस्टोन एरिना (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
11 – जनवरी – सिडनी सिक्सर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, सिडनी (भारतीय समयानुसार सुबह 11:15)
11 जनवरी – एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम ब्रिसबेन हीट, एडिलेड ओवल (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30)
12 जनवरी – मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, मार्वल स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
13 जनवरी – सिडनी थंडर बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, सिडनी स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00)
14 जनवरी – होबार्ट हरिकेंस बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, ब्लंडस्टोन एरिना (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00)
15 जनवरी – एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, एडिलेड ओवल (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00)
16 – जनवरी – ब्रिसबेन हीट बनाम होबार्ट हरिकेंस, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00)
17 जनवरी – सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर, सिडनी (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
18 जनवरी – मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम ब्रिसबेन हीट, मार्वल स्टेडियम (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30)
18 जनवरी – पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, ऑप्टस स्टेडियम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
19 जनवरी – मेलबर्न स्टार्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, मेलबर्न (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45)
21 – जनवरी – क्वालीफायर मैच
22 – जनवरी – नॉकआउट मैच
24 जनवरी – चैलेंजर मैच
27 – जनवरी – फाइनल मैच
IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!
IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस
परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

