Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: बेन डकेट ने अपनी तूफानी पारी से तमाम फैंस का जीता दिल, अकील हुसैन के एक ही ओवर में जड़े 6 चौके

Ben Duckett (Pic Source-X)

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की तूफानी पारी खेली। बेन डकेट ने अपनी इस पारी के दौरान अकील हुसैन के एक ही ओवर में 6 चौके जड़े।

अकील हुसैन की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अकील हुसैन ने अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में बेहतरीन गेंदबाज ने काफी रन लुटा दिए। मेलबर्न स्टार्स की पारी का चौथा ओवर लेकर आए अकील हुसैन ने काफी खराब गेंदबाजी की और 24 रन लुटा दिए।

बेन डकेट ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के सभी ओर अकील हुसैन को रन जड़े। शानदार स्पिनर ने इस मुकाबले में चार ओवर में सिर्फ एक विकेट लिया और 50 रन लुटा दिए।

यह रही वीडियो:

Six fours in the one over!

Ben Duckett is going off at the SCG – hitting Akeal Hosein for six fours in a row. #BBL14 pic.twitter.com/U0mZ9VjiSS

— KFC Big Bash League (@BBL) December 26, 2024

सिडनी सिक्सर्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 195 रन बनाने हैं

सिडनी सिक्सर्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 195 रन बनाने होंगे। मेलबर्न स्टार्स की ओर से बेन डकेट के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 रनों की आक्रामक पारी खेली जबकि कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 20 रन का योगदान दिया। टॉम करन और हिल्टन कार्टराइट ने 15 रन-15 रन बनाए। सिडनी सिक्सर्स की ओर से जैक्सन बर्ड ने तीन ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि टोड मर्फी और Ben Dwarshuis ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

सिडनी सिक्सर्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। बता दें कि, टीम ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। मेलबर्न स्टार्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने हार का सामना किया है।

 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 23 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) Sa20 लीग के आगामी सीजन से पहले डरबन सुपर जायंट्स ने टीम के एक नए लोगो की वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर...

IPL 2027: जहीर खान की कोचिंग में CSK के इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

3 CSK players who could get a bigger role under Zaheer Khan (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2027 के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर...

मैच फिक्सिंग के आरोपों पर एक्शन में CSK, एजीएम (AGM) से पहले बुलाई गई बोर्ड की अहम बैठक

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सामने आए कथित मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर फ्रेंचाइजी ने बोर्ड मीटिंग बुलाने का फैसला...

धोनी को पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास; बतौर कप्तान 10वां टी20 फाइनल जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Harmanpreet Kaur Eclipses MS Dhoni with Record 10th T20 Title as Captain (image via X) 22 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया।...