Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024: हवा में उछलकर बेन डकेट ने पकड़ा एक हाथ से अविश्वसनीय कैच, आप भी देखें वीडियो

Ben Duckett (Pic Source-X)

इस समय बिग बैश लीग 2024 का 6वां मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान मेलबर्न स्टार्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। शॉर्ट इस मैच में और भी बड़ा स्कोर बना सकते थे लेकिन बेन डकेट ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

शॉर्ट ने Peter Siddle की गेंद पर तगड़ा प्रहार किया। हालांकि बेन डकेट ने अपनी और तेज आई हुई गेंद को जबरदस्त तरीके से पकड़ा। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने बेन डकेट के कैच की जमकर प्रशंसा की है।

यह रही वीडियो:

WHAT A CATCH BY BEN DUCKETT….!!!! 🥶 pic.twitter.com/6voUWVKHhE

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 20, 2024

मेलबर्न स्टार्स को मैच जीतने के लिए 166 रनों की जरूरत है

एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से डी आर्सी शॉर्ट के अलावा अलेक्स रॉस ने 35 रन बनाए जबकि जेम्स बेजले ने 16 रन का योगदान दिया। मेलबर्न स्टार्स की ओर से पीटर सिडिल और एडम मिल्ने ने दो-दो विकेट झटके। मेलबर्न स्टार्स को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं।

मेलबर्न स्टार्स की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है और बल्लेबाजों को धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा। बता दें कि, अभी तक मेलबर्न स्टार्स ने इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अभी तक एक मैच खेला है और उसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न स्टार्स की शुरुआत काफी खराब हुई है और बेन डकेट बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...