Skip to main content

ताजा खबर

BBL में बीचों-बीच दौड़कर पिच को खराब कर रहे थे ये 2 गेंदबाज, फिर अंपायर ने बैन लगाकर किया मैदान से बाहर, देखें वीडियो 

BBL में बीचों-बीच दौड़कर पिच को खराब कर रहे थे ये 2 गेंदबाज फिर अंपायर ने बैन लगाकर किया मैदान से बाहर देखें वीडियो

BBL (Image Credit- Twitter X)

BBL 2024-25: ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। तो वहीं कुछ ऐसी एक अजीब घटना 18 जनवरी, शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम ब्रिसबेन हीट मैच में देखने को मिली। बता दें कि इस मुकाबले में पिच नियमों का उल्लंघन करने के चलते अंपायर ने दो गेंदबाजों को बैन कर, मैदान से बाहर भेज दिया।

क्रिकेट में यह बहुत ही कम बार देखा जाता है कि पिच नियमों का उल्लंघन करने के चलते, किसी गेंदबाज को अंपायर ने बैन करके मैदान से बाहर किया हो। ब्रिसबेन हीट के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान विल सदरलैंड और फर्गस ओनील गेंद फेंकने के बाद फॉलो-थ्रू पूरा करते हुए पिच के डेंजर जोन में पहुंच जाते थे, जहां से पिच खराब होने की संभावना है और यह मैच के अंत में नतीजे पर असर डाल सकती है।

हालांकि, दोनों ही गेंदबाजों को पहले अंपायर ने एक चेतावनी दी थी, लेकिन दोबारा ऐसा करने की वजह से अंपायर ने इन दो गेंदबाजों पर मैच के लिए बैन लगाते हुए मैदान से बाहर कर दिया। लेकिन अंपायर के इस फैसले पर सदरलैंड काफी नाखुश नजर आए।

देखें किस तरह इन गेंदबाजों ने किया उल्लंघन

मेलबर्न रेनेगेड्स ने 3 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, मेलबर्न के डाॅकलैंड स्टेडियम पर खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो मेलबर्न रेनेगेड्स ने मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 196 रन बनाए। टीम के लिए जैक वुड ने 45 और मैट रेंशो ने 40 रनों की पारी खेली।

तो वहीं जब मेलबर्न रेनेगेड्स ब्रिसबेन हीट से मिले 197 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इसे 18 ओवर में 7 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। रेनेगेड्स के लिए जैक फ्रेजर मैगर्क ने 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...