
(Image Credit- Instagram)
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Hardik Pandya का बल्ला जमकर चल रहा है, जहां तमिलनाडु के खिलाफ उनकी शानदार पारी की मदद से टीम ने जीत की कहानी लिखने का काम किया। जिसके बाद हार्दिक ने Baroda टीम के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है और उसका कैप्शन काफी ज्यादा स्पेशल है।
Baroda टीम की जीत में जमकर चला है Hardik Pandya का बल्ला
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Baroda टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जहां इन तीनों मैचों में टीम ने जीत की कहानी लिखी है। साथ ही इन तीनों मैचों में हार्दिक का बल्ला जमकर चला है, तो गेंदबाजी भी उनकी ठीक-ठाक रही है। हार्दिक ने पहले मैच में नाबाद 74 रन बनाए, फिर दूसरे मैच में नाबाद 41 रन बनाए और तीसरे मैच में उन्होंने अहम अर्धशतक लगाते हुए 69 रन बनाए और टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। साथ इस दौरान 3 मैचों में पांड्या ने 2 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
Hardik Pandya की ये सेल्फी काफी ‘स्पेशल’ है
*Hardik Pandya ने Baroda टीम के लिए स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया।
*SMAT में लगातार तीसरी जीत के बाद पांड्या ने पूरी टीम के साथ सेल्फी की शेयर।
*कैप्शन में हार्दिक ने टीम को Talented बताया और सभी की जमकर तारीफ की।
*साथ ही ऑलराउंडर ने स्टेडियम में आने वाले फैन्स का भी शुक्रिया भी अदा किया है।
जीत के बाद Hardik Pandya का पोस्ट
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)
हाल ही में पांड्या की ये तस्वीरें भी हुई थी काफी वायरल
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)
शमी भी खेल रहे हैं बंगाल टीम से ये वाला टूर्नामेंट
जी हां, टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं, जहां वो बंगाल टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान शमी की टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी रफ्तार का जादू देखने को मिला है। वैसे शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं , इसे लेकर अभी तक कोई भी अपडेट नहीं है। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच 1 साल पहले खेला था।
लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा
Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह
सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

