Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs WI: बांग्लादेश ने धमाकेदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज को पहले ODI में 74 रनों से किया पराजित

Bangladesh vs west indies (Image Credit - Twitter X)
Bangladesh vs west indies (Image Credit – Twitter X)

आद 18 अक्टूबर, शनिवार को 2025 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच का आयोजन हुआ। मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। हालांकि, मैच में वेस्टइंडीज को मेजबान टीम के खिलाफ पहले वनडे में 74 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, पहले वनडे मैच का हाल

मुकाबले में हाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेशी टीम 49.4 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई। मेजबान टीम के लिए तौहीद हृदौय ने 90 गेंदों में 51 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि पदार्पण कर रहे महिदुल इस्लाम ने 46 रन बनाए।

तो वहीं, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में जेडन सील्स ने 48 रन देकर 3 विकेट, जबकि रॉस्टन चेज और जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड व खायरी पीयर को एक-एक विकेट मिला। कैरेबियाई गेंदबाजों ने ढाका की धीमी पिच पर बांग्लादेशी बल्लेबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर किया।

इसके बाद, वेस्टइंडीज को जीत के लिए बांग्लादेश से 208 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 109 रन पर ऑल आउट कर, मैच में 74 रनों से एक शानदार जीत दर्ज की। मेजबान टीम के लिए रिशाद हुसैन ने 9 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि मेहदी हसन मिराज और तनवीर इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया। साथ ही अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान के हाथ में दो सफलता लगीं।

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के लिए यह हार चिंता का विषय है। जारी वनडे सीरीज का अगला मैच 23 अक्टूबर इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहाँ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की नजर वापसी करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

पंजाब किंग्स बनी दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली IPL टीम, आरसीबी को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। PBKS को गूगल की टॉप 5...

IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन

IPL’s clutch masters (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टी20 लीग है, जहां मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरे होते...

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter/X) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान आईसीसी नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन...

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...