Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA: कगिसो रबाडा की इस शानदार इनस्विंग गेंद को आप ही देखना चाहेंगे बार-बार, मुशफिकुर रहीम भी हुए चारों खाने चित

Kagiso Rabada (Pic Source-X)

इस समय बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान खेल के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंद पर मुशफिकुर रहीम को बोल्ड किया।

मुशफिकुर रहीम के पास रबाडा की शानदार गेंद का कोई जवाब नहीं था और वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। बता दें कि, मुशफिकुर रहीम ने इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 11 रन बनाए थे। पहली पारी में भी बांग्लादेशी खिलाड़ी का विकेट कगिसो रबाडा ने ही झटका था।

दूसरी पारी का 32वां ओवर लेकर आए कगिसो रबाडा ने जबरदस्त गेंद फेंकी जिसको मुशफिकुर रहीम सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। मुशफिकुर रहीम के इस बोल्ड की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

Mushfiqur’s middle stump goes missing 😵

Rabada’s been too hot to handle as he gets his 4th wicket! 🔥 #BANvSAonFanCode pic.twitter.com/TOtriuQCud

— FanCode (@FanCode) October 23, 2024

मैच की बात की जाए तो बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर मात्र 106 रन बनाए थे। टीम की ओर से महमुदुल हसन जॉय ने 30 रन बनाए थे। कगिसो रबाडा ने पहली पारी में तीन विकेट झटके थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 308 रन बनाए। टीम की ओर से Kyle Verreyne ने 114 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि वियान मुल्डर ने 54 रनों का योगदान दिया।

मेजबान की ओर से शानदार स्पिनर तेजुल इस्लाम ने 5 विकेट झटके जबकि हसन महमूद ने तीन विकेट अपने नाम किए। भले ही बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त बना ली है लेकिन अगर उन्हें यह मैच जीतना है तो एक महत्वपूर्ण साझेदारी टीम के लिए बेहद ही जरूरी है। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इस मैच में अपना दबाव बनाया हुआ है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...